17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday

PM मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में बाढ़ के बीच कार्यक्रम पर खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Sep 17, 2026

Tejashwi Yadav news

तेजस्वी यादव(फोटो-IANS)

Tejashwi Yadav On PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की ओर से आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया-बाती और तेल पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि राज्य में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, 'सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday to Modi Ji!' उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर स्कूलों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर दीये जलाने को अनिवार्य किया गया है।

'बिहार में बाढ़ से लोग परेशान, यहां दीये जलाए जा रहे'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोग बाढ़, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीया-बाती के लिए बड़ी रकम खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि लोगों को न पढ़ाई की पर्याप्त सुविधा मिल रही है और न ही इलाज की, जबकि बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं।

बीजेपी ने शुरू किया 'आशीर्वाद का दीया' अभियान

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की थी। बिहार में यह कार्यक्रम 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है। पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक, 17 सितंबर को शाम 7 बजे घरों, मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर दीप जलाने की योजना बनाई गई थी। बिहार में अलग-अलग जिलों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम भी रखे गए। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई थी।

पीएम मोदी ने 'आशीर्वाद का दीया' पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ भाव बहुत खास होते हैं और दिल को गहराई से छू जाते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि 'आशीर्वाद का दीया' स्नेह की ऐसी ही अभिव्यक्ति है, जिसने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद भारत की और ज्यादा समर्पण के साथ सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग