19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Disha Salian Case: ‘ज्यादा से ज्यादा क्या करेंगे, खून ही करेंगे ना?’ आदित्य ठाकरे के घर जाने से पहले बोले सतीश सालियान

Disha Salian Case Update: मुंबई में दिशा सालियन केस को लेकर कानूनी और राजनीतिक विवाद जारी है। दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने कहा कि वह 500 करोड़ के मानहानि नोटिस की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वकील के साथ शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के आवास 'मातोश्री' जाएंगे।
2 min read
Google source verification
Disha Salian Case Satish Salian

सतीश सालियान और आदित्य ठाकरे (फोटो-ANI/instagram)

Disha Salian Case: दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने कहा है कि वे अपने वकील के साथ शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के घर 'मातोश्री' जाकर 500 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस देने का प्रयास करेंगे। शनिवार को वहां जाने से पहले सतीश सालियन ने बताया कि उन्हें धमकियां मिली हैं और उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। धमकियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे कोई खतरा नहीं है। वे क्या करेंगे? ज्यादा से ज्यादा खून ही करेंगे ना?"

पुलिस सुरक्षा की मांग

सतीश सालियन ने बताया कि उन्हें और उनके वकील को लगातार धमकाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पुलिस की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि हालांकि वे अभी तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मुलाकात के बाद सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके वकील को यह धमकी दी जा रही है कि वे अदालत में प्रैक्टिस नहीं कर सकते। इस दबाव के सामने झुकने के बजाय वे खुद ठाकरे आवास पर जाकर एक आम आदमी की ताकत दिखाना चाहते हैं।

नोटिस नहीं लिया तो उनका ही नाम खराब होगा : सतीश सालियान

मातोश्री में नोटिस स्वीकार होगा या नहीं, इस संशय पर सतीश सालियन ने कहा कि इसे स्वीकार करने या न करने का फैसला सामने वाले पक्ष पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, "हम वहां जा रहे हैं। अगर वे नोटिस स्वीकार कर लें तो अच्छा होगा, अगर नहीं करते हैं, तो इससे उनकी बदनामी ही होगी। अगर वे इसे सीधे लेने से इनकार करते हैं, तो हम बाद में इसे कोर्ट के जरिए भिजवा देंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन पर आदित्य ठाकरे की छवि खराब करने का आरोप लगाया जा रहा है, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "उनकी छवि है क्या? ऐसा कुछ नहीं है। हम कौन होते हैं किसी की छवि खराब करने वाले? इंसान खराब काम करेगा तो छवि खराब होगी, अच्छा काम करेगा तो अच्छा प्रभाव पड़ेगा। मेरे हाथ में कुछ नहीं है, मैं कोई भगवान नहीं हूं।"

मुंबई पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

दिशा सालियान मामले की पिछली जांच के बारे में पूछे जाने पर सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच में केवल एक नहीं, बल्कि कई कमियां थीं और उसकी लिस्ट लंबी है। उन्होंने कहा कि जनता खुद देख सकती है कि क्या किया गया था, कुछ भी सही ढंग से नहीं किया गया, सब कुछ गलत किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि दिशा का दोस्तों का अच्छा सर्कल था और वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए टैलेंट मैनेजर के तौर पर बहुत प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही थीं।

CBI जांच पर जताया भरोसा

सतीश सालियन ने कहा कि वह मुंबई के नागरिक हैं और उन्हें किसी भी शिव सैनिक से कोई डर नहीं है, क्योंकि सभी इंसान हैं। CBI की चल रही जांच पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बेटी को पूरा न्याय मिलेगा और इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी सजा मिलेगी।