19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस से मिलने के बाद BJP पर बरसे तेजस्वी, बोले- वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, क्या यही है अमृतकाल?

Patna Minor Assault case: तेजस्वी यादव ने पटना में 12 साल के प्रिंस कुमार के साथ कथित मारपीट और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव के मुताबिक, लड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था, तभी उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Sep 19, 2026

Prince Kumar Patna Case, Tejashwi Yadav Allegation

प्रिंस से मिले तेजस्वी यादव (फोटो- X@tejashwi yadav)

Patna Prince Kumar Case: पटना में गंगा किनारे भारतीय जनता पार्टी के 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाने पर 12 साल के प्रिंस कुमार की कथित पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की और बातचीत का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए भाजपा, राज्य सरकार और पटना पुलिस पर तीखा हमला बोला।

प्रिंस ने तेजस्वी को सुनाई आपबीती

दीघा के रहने वाले 12 साल के पांचवीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार ने तेजस्वी यादव को बताया कि वह मिट्टी के दीयों में इस्तेमाल हो रहे तेल और उसकी बर्बादी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। प्रिंस ने तेजस्वी को समझाया कि वह तेल की बर्बादी का हिसाब लगा रहा था। उसने कहा कि दीये जलाने में इस्तेमाल हो रहा तेल इतना ज्यादा था कि उससे एक पूरे गांव के लिए पूरियां तली जा सकती थीं।

प्रिंस ने आगे कहा कि अगर तेल पर खर्च किए गए पैसे बाढ़ पीड़ितों के लिए इस्तेमाल किए जाते, तो एक गांव आबाद हो सकता था। उसने आरोप लगाया कि जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे वीडियो बनाते देखा, तो उन्होंने उसे रोकने के लिए कहा और इसके तुरंत बाद, उन्होंने रॉड और लकड़ी के तख्तों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे सड़क किनारे की रेलिंग के ऊपर से नदी के किनारे की तरफ फेंक दिया।

पुलिस पर धमकाने का आरोप

वायरल वीडियो और बातचीत के दौरान नाबालिग बच्चे ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही पकड़ लिया और दीघा थाने ले गई। प्रिंस के अनुसार, पुलिसकर्मी ने उसे धमकाते हुए कहा, 'रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा।' बच्चे ने यह भी आरोप लगाया कि थाने से छूटने के बाद अगली सुबह पुलिस उसके घर पहुंची और दबाव बनाया कि वह यह बयान दे कि मारपीट करने वाले उसके दोस्त थे और वे सभी भाजपा के कार्यक्रम में एक साथ काम करते हैं, ताकि पुलिसकर्मियों पर कोई आंच न आए।

तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

पीड़ित बच्चे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ बिहार बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहा है, जहां 1400 से अधिक स्कूल और 3 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ रुपये के दीये जलाने का तमाशा किया गया।

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि बाढ़ की विभीषिका के बीच 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय मासूम को भाजपाई गुंडे पीटते हैं और पुलिस थाने में बंद करवाती है। क्या यही नरेंद्र मोदी का नया भारत और अमृतकाल है? तेजस्वी ने पीड़ित बच्चे को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों और हमलावरों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग