पटना

फिर सवालों के घेरे में आया बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट,छात्र कर रहे प्रदर्शन!

कुछ को पूर्णांक नंबर से भी ज्‍यादा अंक आवंटित कर दिए तो कुछ को उन विषयों में भी नम्‍बर दे दिए जो उन्‍होंने दिए ही नहीं थे..
2 min read
Jun 09, 2018
protest file photo
protest file photo

(पटना): बिहार स्‍कूल शिक्षा बोर्ड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इंटर की परीक्षा के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियां इसकी वजह है। कुछ को पूर्णांक नंबर से भी ज्‍यादा अंक आवंटित कर दिए तो कुछ को उन विषयों में भी नम्‍बर दे दिए जो उन्‍होंने दिए ही नहीं थे। कई छात्र- छात्राओं ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं को पास कर लिया लेकिन इंटर में फेल हो गए। इंटर का रिजल्ट आने के बाद से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। समस्‍तीपुर, छपरा समेत कई शहरों में शनिवार को छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम से कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।

इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्र जगह जगह तोड़फोड और प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ष टॉपरों को लेकर बड़ी विवाद हुआ था। उससे पूर्व बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में चोरी कराते अभिभावकों की तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हुई थीं। अब बड़े पैमाने पर गड़बड़ियाें की वजह से बिहार बोर्ड चर्चा में आ गया है।

शिक्षा मंत्री के दावे हुए फेल

सरकार की ओर से साफ सुथरा रिजल्ट जारी करने के सभी दावे झूठें साबित होते दिखाई दे रहे है। हालांकि रिजल्ट में गड़बड़ी की बात अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है पर छात्रों में देखे जा रहे असंतोष ने इस रिजल्ट पर सवालिया निशान लगा दिए है। रिजल्ट जारी करने से पूर्व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने यह दावा किया था कि इस बार का परिणाम पहले से ज्यादा अच्छा होगा। रिजल्ट में किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि पीछली बार के रिजल्ट को लेकर छात्रों के परिजन बहुत नाराज थे। इस बार पासिंग परसेंटेज पहले की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। शिक्षा मंत्री के दावों के बाद भी रिजल्ट में गड़बड़ी का सामने आना चिंता का विषय है।

Published on:
09 Jun 2018 06:03 pm
Also Read
View All
‘BJP अपने 30 हजार करोड़ के पार्टी फंड से दे मदद, जनता के पैसे से चेहरा न चमकाए’, बिहार बाढ़ राहत पर बोले प्रशांत किशोर

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर श्याम रजक बोले- पार्टी में बोलने की आजादी, लेकिन नीतीश का फैसला गीता-कुरान जैसा

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह के वार पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- ‘डरने वाले नहीं’, MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी तकरार

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday