
tejpratap yadav file photo
(पटना): राजनीति कब जीवन की दिशा बदल दे यह कहा नहीं जा सकता है। पर अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक लंबा राजनीतिक सफर तय करने के बाद ही कोई राजनीति से दूरी बनाने की बात करता है और यदि परिवारिक पृष्ठ भूमि ही राजनीतिक हो तो ऐसा संभव ही नहीं है। पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिससे सूबे के सियासी महकमे में हलचल मच गई है। इस ट्वीट के जरिए तेज प्रताप ने राजनीति से दूरी बनाकर द्धारका चले जाने की इच्छा व्यक्त की है।
जोकिहाट उपचुनाव में सत्तारूढ पार्टी जद-यू की हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव का बिहार की राजनीति में जहां कद बढ़ा है वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव शादी के बाद से राजनीति में कम सक्रिय दिखाई दे रहे है। इसी बीच तेजप्रताप ने अपनी मन की इच्छा ट्वीटर के सहारे जाहिर कर लोगों को चौंका दिया है। तेजप्रताप यादव ने राजनीति से सन्यास लेने की इच्छा जताई है। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि:-
मेरा सोंचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्यी पर बैठाऊं और खुद द्धारका चला जाऊँ।
अब कुछेक चुग्लों को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं।।
।।राधे राधे।।
ट्वीट
कृष्णभक्ति और शिवभक्ति को लेकर चर्चा में रहे है तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव अपनी कृष्णभक्ति और शिवभक्ति के लिए चर्चाओं के केंद्रबिंदु रहे हैं। वह अक्सर कृष्ण और शिव रूपों में खुद श्रंगार कर पेश होते रहे हैं। हाल में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ साइकिल पर सवार तस्वीर वायरल होने से वे दोनों चर्चा में रहे।हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से तेजप्रताप की शादी हूई है।
Updated on:
09 Jun 2018 04:18 pm
Published on:
09 Jun 2018 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
