पटना

अंधाधुंध फायरिंग और मौत… फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी मर्डर का VIDEO वायरल, REEL बनी हत्या की वजह

Suraj Bihari Murder: पूर्णिया के हाई-प्रोफाइल सूरज बिहारी मर्डर केस में CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक जाने-माने ब्लॉगर और बिजनेसमैन की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
3 min read
• •
Feb 01, 2026
bihar news | suraj bihari murder | सूरज बिहारी हत्याकांड
सूरज बिहारी (फोटो- X@Vspeaks)

Suraj Bihari Murder: बिहार के पूर्णिया जिले में कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर की गई हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। यह वारदात मंगलवार, 27 जनवरी की है, लेकिन घटना के पांचवें दिन सामने आए वीडियो में बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट और इलाके में मची अफरातफरी साफ देखी और सुनी जा सकती है। तीन गोलियां लगने से सूरज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पंचायत के दौरान मारी गईं तीन गोलियां

जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी की सुबह मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार स्थित एक पार्क के पास पंचायत के दौरान यह वारदात हुई। सरस्वती पूजा के दिन एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। सूरज बिहारी अपने भाई उदय यादव के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ बॉडीगार्ड भी मौजूद था, लेकिन पंचायत से पहले गार्ड के हथियार बाहर रखवा दिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूरज बिहारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

3 मिनट का खौफनाक CCTV फुटेज

करीब 3 मिनट के CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरज बिहारी चार अन्य लोगों के साथ एक घर के सामने से गुजरते हैं और वहां खड़ी ब्लैक स्कॉर्पियो के पास रुकते हैं। कुछ ही सेकेंड बाद ऑरेंज रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार स्नेहिल झा और ब्रजेश सिंह पक्ष के युवक वहां पहुंचते हैं। देखते ही देखते मारपीट शुरू होती है और फिर हथियारों से लैस बदमाश दौड़ते हुए हमला बोल देते हैं।

सेकेंडों में चलीं गोलियां

CCTV फुटेज के मुताबिक पहली फायरिंग रात 10 बजकर 20 मिनट 43 सेकेंड पर होती है। इसके बाद 10 बजकर 21 मिनट पर दूसरी गोली सूरज बिहारी के सीने में लगती है और महज एक सेकेंड के भीतर तीसरी गोली उनके पेट में जा लगती है। करीब 10 कदम चलने के बाद सूरज बिहारी लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसी दौरान एक और बदमाश चौथा फायर करता है और सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

इलाज के दौरान मौत, आरोपी अब भी फरार

घटना के बाद सूरज बिहारी को उनके भाई, गार्ड और परिजन स्कॉर्पियो से होप हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

महिला से पूछताछ, STF-SIT जांच में जुटी

हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर STF और SIT की टीम भी जांच में जुटी है। इसी सिलसिले में नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र की एक महिला से पूछताछ की गई, जो मुख्य आरोपी स्नेहिल झा के संपर्क में थी और रिश्ते में उसकी मौसी बताई जा रही है। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय यादव के दोस्त सूरज शर्मा ने 23 जनवरी को एक लड़की के साथ REEL और फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। लड़की के बॉयफ्रेंड ने इसे लेकर विवाद खड़ा किया, जो बाद में हिंसक झगड़े और फिर हत्या तक पहुंच गया। फायरिंग का आरोप नेवालाल चौक निवासी वांटेड अपराधी ब्रजेश सिंह पर है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पप्पू यादव का बड़ा दावा

इस बीच सांसद पप्पू यादव ने हत्याकांड को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी घटना के दिन बोलेनो कार से सिलीगुड़ी फरार हुए और अब भी वहीं छिपे हुए हैं। पप्पू यादव ने पूर्णिया एसपी और आईजी से दालकोला और सिलीगुड़ी चेकपोस्ट के CCTV फुटेज की गहन जांच की मांग की है।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

फेमस ब्लॉगर और कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या और उसका वीडियो सामने आने के बाद पूर्णिया में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और फरारी के रास्तों की जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Updated on:
01 Feb 2026 03:39 pm
Published on:
01 Feb 2026 03:39 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे