पटना

तेज-लालू मुलाकात का नहीं निकला कोई नतीजा, तेजप्रताप बोले-पापा नहीं मान रहे तो मैं क्यों मानूं उनकी बात

तेजप्रताप का कहना है कि परिवार तो मनाने में लगा है पर क्या में अपनी जान दे दू क्या?...
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 7:48 PM IST
tej pratap and lalu
tej pratap and lalu

(पटना): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले लालू की बिमारी ने परिवार की चिंता बढा दी थी और अब तेजप्रताप की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल करना परिवार की पेरशानी का कारण बना है। परिवार तेजप्रताप को मनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है पर तेजप्रताप अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहे है,यहां तक की तेजप्रताप पर उनके पिता की बात का भी कोई असर नहीं पड़ा। तेजप्रताप का कहना है कि परिवार तो मनाने में लगा है पर क्या में अपनी जान दे दू क्या?

रविवार को पिता लालू यादव से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते वक्त तेजप्रताप का दर्द खुलकर बाहर आया। तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते वक्त कहा कि जब पिताजी मेरी बात नहीें मान रहे है तो मैं भी किसी की बात नहीं मानूंगा। इसी के साथ जब उनसे पूछा गया की इस सबसे परिवार का नुकसान नहीं हो रहा क्या? तो उन्होंने रूआंसा आवाज में कहा कि इसमे मेरा नुसान नहीं हो रहा क्या? मैं घुट—घुट कर जी रहा हूं, फांसी लगा लू,अपनी जान दे दूं क्या?


बता दें कि तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय के साथ छ माह पहले हुई शादी को तोडने का मन बनाते हुए पटना के कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। तलाक लेने के पीछे तेजप्रताप ने बहुत सी वजह बताई है। अर्जी में उन्होंने अपनी पत्नी की ओर से प्रताड़ित करने की बात कही है। इसी के साथ उन्होंने दोनों की जोड़ी बेमेल होने के साथ ही राजनीतिक हित साधने के लिए दोनों की शादी करने की बात का भी खुलासा किया है। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पिता से बात करना मुनासिब समझा पर वहां से भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा क्योंकि लालू व पूरा परिवार इस शादी को बचाने के लिए तेजप्रताप को मनाने में जुटा है।

Updated on:
4 Nov 2018, 7:48 PM IST
Published on: