26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक विवाद: तेजप्रताप ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ऐश्वर्या के पिता चाहते थे लोकसभा का टिकट

तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐशवर्या को लेकर एक नया खुलासा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Nov 2018, 5:33 PM IST

तलाक विवाद: तेजप्रताप ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ऐश्वर्या के पिता चाहते थे लोकसभा का टिकट

तलाक विवाद: तेजप्रताप ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ऐश्वर्या के पिता चाहते थे लोकसभा का टिकट

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी अदालत में दे दी है। इसके बाद से हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। तेजप्रताप ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि बड़े-बड़े राजनीतिक घरानों से ताल्लुक रखने वाले तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की मुख्य वजह राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति को माना जा रहा है। तेजप्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के लिए छपरा (सारण) से लोकसभा के लिए टिकट की मांग कर रही थी। इसके लिए वह लगातार उसपर दबाव बना रही थी। बता दें कि तलाक की अर्जी में तेजप्रताप ने साफ-साफ लिखा है कि ऐश्वर्या उससे कई बार बोल चुकी है कि यदि उसके पापा को छपरा से टिकट नहीं मिलेगा तो भी मेरी शादी तुम्हारे साथ कराने का क्या फायदा होगा?

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, बीवी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

तेजप्रताप ने लगया है मानसिक प्रताड़ना का आरोप

आपको बता दें कि तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आगे कहा है कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं, इसलिए इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं बता सकते हैं। बता दें कि तेजप्रताप ने तीन सेट में तलाक के लिए आवेदन दिए हैं। पहला- हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 13 (1)(1ए), दूसरा-धारा 14 (1) के तहत और तीसरा-धारा-22 के तहत दिया गया है। दूसरे आवेदन में मांग की है कि उसे एक वर्ष के अंदर तलाक चाहिए। इस बाबत तेजप्रताप ने पर्याप्त आधार तैयार किए हैं। जबकि तीसरे आवेदन में कहा गया है कि अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया बंद कमरे में पूरी की जाए और कार्यवाही प्रकाशित नहीं की जाए। उन्होंने कहा है कि ऐश्वर्या उसके साथ क्रूरता का व्यवहार करती थी।

...तो क्या इस वजह से तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच बढ़ी दूरियां, अब तलाक तक की आ गई नौबत

मीसा के साथ भी नहीं थे अच्छे संबंध

आपको बता दें कि तेजप्रताप ने कहा है कि ऐश्वर्या का संबंध उनकी बहन मीसा भारती के साथ बी अच्छे नहीं थे। एक बार किसी बात पर ऐश्वर्या ने उसे सलाह दी तो वह बुरा मान गई और पलट कर जवाब देते हुए कहा कि वह कौन होती हैं सलाह देने वाली?

दोनों भाइयों के बीच पैदा करना चाहती थी विवाद

आपको बता दें कि तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हम दोनों भाइयों के बीच विवाद पैदा करवाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने एक बार कहा कि तुम्हारे परिवार में सारे के सारे गवांर हैं। इस तरह से शादी के बाद कई लगातार झगड़ा चलता रहा।