26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: शत्रुघ्न सिन्हा कराएंगे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच समझौता! बताया पारिवारिक मामला

बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप की तलाक की अर्जी ने प्रदेश समेत पूरे देश में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 2:17 PM IST

news

बिहार: शत्रुघ्न सिन्हा कराएंगे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच समझौता!

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े तेज प्रताप की तलाक की अर्जी ने प्रदेश समेत पूरे देश में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। वहीं, पटना साहिब से भाजपा के बागी सांसद व बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच समझौता कराने की इच्छा व्यक्त की है। लालू परिवार में चल रही उठापटक पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उनसे कोई मध्यस्ता करने को कहेगा तो वो जरूर प्रयास करेंगे। यही नहीं भाजपा सांसद ने तेज प्रताप के तलाक प्रकरण को एक पारिवारिक मामला बताया।

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, बीवी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ऐसा चाहे किसी भी परिवार के साथ हो बाहर से तमाशा देखना उन्हे बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है किसी की हाल ही में हुई शादी टूटनी नहीं चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि लालू परिवार उनका पारिवारिक मित्र है। उन्होंने कहा कि वह लालू के परिवार को काफी नजदीकि और बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्हें तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों से ही लगाव है। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप की तारीफ करते हुए उनको अच्छा व पारिवारिक व संस्कारी लड़का बताया। हालांकि उन्होंने तलाक प्रकरण के पीछे कारण पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब कैसे हुआ, बात यहां तक कैसे पहुंचे और क्यों पहुंचे यह अलग बात है।

पंजाब में उग्रवाद पर आर्मी चीफ की चेतावनी, जल्द नहीं लिया एक्शन तो हो जाएगी बहुत देर

राजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के जनदीकी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसे पारीवारिक विवाद बताया है। उन्होंने कहा है कि परिवारों में ऐसे मनमुटाव होते रहते हैं, जिनका समाधान भी हो जाता है। राजद नेता ने कहा कि तलाक मामले का तेज प्रताप के राजनीतिक करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।