26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, बीवी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की तलाक की अर्जी ने बिहार की राजनीति में घमासान मचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 12:51 PM IST

news

तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: लालू के करीबी नेता रघुवंश बोले, पत्नी से अलग होकर क्या मोदी नहीं बने पीएम?

नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की तलाक की अर्जी ने बिहार की राजनीति में घमासान मचा दिया है। राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि इस विवाद का कोई राजनीतिक असर नहीं होगा। यही नहीं राजद नेता इस दौरान पीएम मोदी पर भी तंज कसने नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी से अलगाव के बावजूद क्या नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने? क्या उन्होंने भाजपा से लोकसभा का चुनाव नहीं जीता?' आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने स्थानीय अदालत में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल की है। उन्होंने कहा कि वह अब ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना चाहते।

पंजाब में उग्रवाद पर आर्मी चीफ की चेतावनी, जल्द नहीं लिया एक्शन तो हो जाएगी बहुत देर

पत्नी का क्रूर व्यवहार

तेज प्रताप ने तलाक लेने की वजह आपनी सामांजस्य न बैठना व पत्नी का क्रूर व्यवहार बताया है। हालांकि पूरा परिवार उन्हे मनाने में जुटा है। यहां तक कि पिता लालू प्रसाद यादव ने भी तेज प्रताप के इस कदम को लेकर नाराजगी जाहिर की है, लेकिन उन्होंने मानने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि उनकी शादी राजनीतिक थी। अब अगर खुद पीएम भी उनसे बोलें तो वह एडजस्ट नहीं कर सकते।

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से शादी को बताया राजनीतिक, इसलिए जोड़ा गया था संबंध

जनीतिक करियर पर कोई असर नहीं

राजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के नजदीकि नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसे पारीवारिक विवाद बताया है। उन्होंने कहा है कि परिवारों में ऐसे मनमुटाव होते रहते हैं, जिनका समाधान भी हो जाता है। राजद नेता ने कहा कि तलाक मामले का तेज प्रताप के राजनीतिक करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि रघुवंश सिंह राजद के बड़े नेता माने जाते हैं। वैशाली लोकसभा क्षेत्र में बड़ा प्रभाव रखने वाले रघुवंश 2014 में मोदी लहर हार गए थे।