
तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से शादी को बताया राजनीतिक, इसलिए जोड़ा गया था संबंध
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तलाक की खबर पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगभग 6 माह पहले हुई तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी में आखिर ऐसा क्या हुआ कि नौबत तलाक तक पहुंच गई। वहीं, तेज प्रताप ने लोकल कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर पत्नी से ऐश्वर्या से अलगाव की गुहार लगाई है। अपनी अर्जी में तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या से सामंजस्य न होने की बात कही है। लेकिन एक बात जो अधिक चर्चा में है वो है अर्जी में तेज प्रताप द्वारा बताई गई ऐश्वर्या की क्रूरता। राजद नेता ने तलाक का एक कारण पत्नी का क्रूर व्यवहार भी बताया है। इसके साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि उनकी शादी राजनीतिक थी। अब अगर खुद पीएम भी उनसे बोलें तो वह एडजस्ट नहीं कर सकते।
दरअसल, तेज प्रताप ने कहा कि ऐश्वर्या से उनकी शादी राजनीतिक कारणों से कराई गई थी। जबकि वह और ऐश्वर्या नॉर्थ और साउथ पोल हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उनको शादी के बाद से ही सामन्जस्य बैठाने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन अब इसको झेलना मुश्किल हो गया था। तेज प्रताप ने कहा कि शादी के तुरंत बाद से ही उनका झगड़ा शुरू हो गया था। परिवार के सभी लोगों को इस रिश्ते में पड़ती दरारें दिख रही थीं। इस बीच उन्होंने अपने ममेरे भाइयों ओम प्रकाश और नागमणी पर निशाना साधा।
उन्होंने ने कि भाइयों ने न जाने माता राबड़ी देवी को क्या बताया कि अब वह उनसे बात भी करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने ममेरे भाइयों पर उनको फंसाने का आरोप भी लगाया। वहीं, बेटे की तलाक की खबर सुनकर पिता लालू की तबियत खराब बताई जा रही है।
Published on:
4 Nov 2018, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.