26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शादी में खर्च हुए थे 6600 करोड़ रुपए, मात्र 72 दिन में हो गया था तलाक

देश आैर दुनिया में कर्इ महंगी शादियां हुर्इ हैं, किसी की शादी में 6600 करोड़ रुपए खर्च हुए है। तो कहीं करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद 3 महीने भी शादी नहीं टिक सकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 9:13 AM IST

Tej pratap yadav

इस शादी में खर्च हुए थे 6600 करोड़ रुपए खर्च, मात्र 72 दिन में हो गया था तलाक

नर्इ दिल्ली। इन दिनों तेज प्रताप यादव आैर उनकी पत्नी एश्वर्या के तलाक को लेकर मामला पूरी तरह से गर्म है। सिर्फ पारिवारिक माहौल ही नहीं बिहार की सियासी मामला भी काफी गर्म हो गया है। बिहार की सबसे खर्चीली शादियों में से एक का एेसा अंत हाेने जा रहा है शायद ही किसी ने सोचा होगा। तेज प्रताप यादव आैर एश्वर्या की शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। जानकारों की मानें तो शादी में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्चा आया था। आइए आपको भी बताते हैं कि देश आैर दुनिया की सबसे महंगी शादियों के बारे में.…

विराट आैर अनुुष्का की शादी में हुए थे 100 करोड़ रुपए खर्च
विराट कोहली ने गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर को इटली में शादी हुर्इ थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी में 75 से 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 45 से 50 हजार तो सिर्फ एक-एक मेहमान को ठहराने का एक दिन का खर्च आया।

8 एकड़ में सजा था पंडाल, 42 देशों से आए थे मेहमान
केरल के एनआरआई बिजनेसमैन बी रवि पिल्लई की बेटी डॉक्टर आरती की डॉ. आदित्य विष्णु की शादी शाही अंदाज़ में हुई थी। इस शादी पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 40,000 स्क्वेयर फीट यानी 8 एकड़ में शादी का एयरकंडीशंड पंडाल सजाया गया था। इस मौके पर 42 देशों से करीब 30,000 मेहमान शामिल हुए।

इस शादी में खर्च हुए थे 6600 करोड़
कजाखिस्तान के ऑयल टायकून और मल्टी बिलेनियर मिखाइल गुस्तेरीव ने बेटे सईद की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। 28 साल के सईद गुस्तेरीव की पिछले साल मार्च महीने में 20 साल की खादिजा उजहाखोवा से शादी हुई थी। शादी में दुल्हन खादिजा ने 16 लाख रुपए का डायमंड एली साब गाउन पहना था। इसे पेरिस से खास तौर पर मंगवाया गया था। इसे दुनिया की पहली बिलियन डॉलर वेडिंग बताया जाता है। इसमें 6600 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

सुब्रत रॉय ने बेटों की शादी में खर्च किए थे 550 करोड़ रुपए
सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय सहारा ने अपने दोनों बेटों सीमांतो और सुशांतो की शादी पर 550 करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी का वेन्यू लखनऊ में सेट किया गया था। आज भी इस शादी की भव्यता को याद किया जाता है।

लक्ष्मी मित्तल की शादी में हुए थे 514 करोड़ रुपए
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल ने इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया शादी की थी। दोनों की शादी में करीब 514 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था। साल 2004 में पेरिस में हुई इस शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी।

प्रिंस चार्ल्स की शादी में हुए थे 746 करोड़ रुपए
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने प्रिंसेज लेडी डायना से 29 जुलाई 1981 को शादी की थी। लेडी डायना की गाउन की कीमत ही लगभग 13,000 डॉलर थी। इनकी शादी में लगभग 110 मिलियन डॉलर यानी करीब 746 करोड़ रुपए का खर्च किया गया था।

65 करोड़ रुपए की शादी सिर्फ 72 दिन चली
किम कार्दशियां और उनके पूर्व पति क्रिस हम्परिस की शादी महंगी होने के बावजूद बहुत कम समय तक टिक सकी थी। दोनों की शादी केवल 72 दिन ही चली। इनकी शादी में 10 मिलियन डॉलर करीब 65 करोड़ रुपए का खर्च आया था।