26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू ऐश्वर्या को राबड़ी ने बताया था घर की लक्ष्मी, अब क्रूरता पर उठ रहे सवाल

पत्नी ऐश्वर्या को लेकर तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव ने शनिवार को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे पिता लालू यादव से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 9:44 AM IST

Rabri devi

बहू ऐश्वर्या को राबड़ी ने बताया था घर की लक्ष्मी, अब क्रूरता पर उठ रहे सवाल

नई दिल्ली। पत्नी ऐश्वर्या को लेकर तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव ने शनिवार को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे पिता लालू यादव से मुलाकात की। हालांकि पिता से मुलाकात के बाद भी तेज प्रताप ने अपने फैसले में किसी भी तरह के कोई बदलाव की बात नहीं की। एक ओर जहां तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने की कगार पर है, वहीं इस बात को लेकर परिवार में भी कई तरह के मतभेद उभर कर सामने आए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस ऐश्वर्या को तेजप्रताप की माता यानी राबड़ी देवी ने घर की 'लक्ष्मी' कहा था, आखिर वह अपने पति तेज प्रताप के साथ अचानक क्रूरता से कैसे पेश आने लगी।

राहुल पर पीएम मोदी का तंज- झूठ बोलने की मशीन, जनता को कर रहे गुमराह

आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद बेटे और नई-नवेली बहू के साथ बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची राबड़ी देवी ने अपनी बहू 'लक्ष्मी' का रूप बताया था। राबड़ी ने कहा था कि जब से उसने घर में कदम रखा है, तब से उनका घर खुशियों से भर गया है। वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी में पत्नी की क्रूरता की बात कही है। तेजप्रताप यादव के अधिवक्ता यशवंत कुमार शर्मा की ओर से कहा गया है कि उनके मुवक्किल ने पत्नी के बीच सामंजस्य न होने की बात कही है। वहीं, ऐश्वर्या अपने मायके पिता चंद्रिका राय के घर में रह रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और तेजप्रताप की शादी इसी साल 12 मई को हुई थी।

तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी में लालू ने तोड़ा था यह वचन, संबंधी के आग्रह के सामने हो गए थे मजबूर

तेजप्रताप ने एश्वर्या राय से शादी के पांच महीने बाद ही पटना की दिवानी अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। एश्वर्या राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं।सूत्रों ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे द्वारा तलाक याचिका दाखिल करने की खबर को सुनने के बाद से काफी परेशान हैं।