26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल पर पीएम मोदी का तंज- झूठ बोलने की मशीन, जनता को कर रहे गुमराह

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पीएम ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठे आरोपों का जवाब देने के तरीके बताए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 7:59 AM IST

news

राहुल पर पीएम मोदी का तंज- झूठ बोलने की मशीन, जनता को कर रहे गुमराह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नमो ऐप के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पीएम ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठे आरोपों का जवाब देने के तरीके बताए। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। यहां तक कि कुछ नेता तो मानों जैसे झूठ की मशीन ही बन गए हैं, जब भी मुंह खोलते हैं तो एके-47 की तरह धड़-धड़ की तरह झूठ निकलने लगता है। पीएम ने कहा कि ऐसे ही झूठों को पुरजोर जवाब देने के लिए कार्यकर्ता के पास विषय की पुख्ता जानकारी होनी चाहिए।

तेज प्रताप यादव से कम नहीं पत्नी एश्वर्या का राजनीतिक रसूख, ऐसे हुआ था यह रिश्ता

तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी में लालू ने तोड़ा था यह वचन, संबंधी के आग्रह के सामने हो गए थे मजबूर

रैंकिंग एक वर्ष में 100 से 77वें स्थान पर

पीएम मोदी ने देश में निवेश को लेकर तैयार हो रहे माहौल पर बोलते हुए कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग लगातार सुधर रहा है। यह देश के लिए गर्व की बात है। इस साल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग एक वर्ष में 100 से 77वें स्थान पर आ गई है। पीएम मोदी ने इस श्रेय 'टीम इंडिया' को दिया।

बिहार: तेजप्रताप की अर्जी में फंस सकता है कानूनी पेंच, एक साल से पहले नहीं ले पाएंगे तलाक

2014 के पहले तक देश में केवल पांच ही जलमार्ग

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले तक देश में केवल पांच ही जलमार्ग थे। सबसे बड़ी बात यह है कि इन जलमार्गों में केवल एक ही थोड़ा-बहुत ऑपरेशनल था, लेकिन बीते चार सालों में भाजपा सरकार ने देश में 100 से अधिक नेशनल वॉटरवेज की पहचान की और उनको विकसित करने का काम शुरू किया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग