9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक: तेजप्रताप की बिगड़ी तबीयत, डॉक्‍टरों ने दी आराम की सलाह

तेजप्रताप को उम्‍मीद थी कि तलाक के मामले में पापा साथ देंगे लेकिन वैसा नहीं हुआ जैसा वो मानकर चल रहे थे। यही कारण है कि उनपर मामले को तूल न देने का दबाव बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
Tejpratap

तलाक: तेजप्रताप की बिगड़ी तबीयत, डॉक्‍टरों ने दी आराम की सलाह

नई दिल्‍ली। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने नादानी का परिचय देते हुए पटना फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी तो फाइल कर दी लेकिन इससे उत्‍पन्‍न स्थिति और उसके दबाव को वो झेल नहीं पा रहे हैं। परिणाम यह निकला कि रांची में लालू यादव से मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। करीब ढ़ाई घंटे की मुलाकात में उन्‍होंने तेजप्रताप डांट लगाई है और इस मामले को तूल नहीं देने को कहा है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें अपने पिता से इस मामले में बेरुखी की उम्‍मदी नहीं थी। तेजप्रताप यह मानकर चल रहे थे इस मुद्दे पर लालू यादव उनके पक्ष में बोलेंगे, पर वैसा नहीं हुआ।

डॉक्‍टरों ने दी आराम की सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की मानें तो तेजप्रताप अपने पिता से मिलने के बाद रिम्‍स से रोते हुए बाहर निकले। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍होंने रांची में डॉक्‍टरों से इलाज कराया। डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है। साथ ही विवाद से उत्‍पन्‍न तनावों से दूर रहने को कहा है। डॉक्‍टरों ने ज्‍यादा तनाव में रहने पर स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि लालू यादव से मिलने के बाद वे काफी तनाव और थकावट महसूस कर रहे थे। साथ ही काफी चिंतित भी दिखाई दे रहे थे।

घुट-घुटकर जीना नहीं चाहता
इससे पहले पटना फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने के बाद बोधगया में अपनी चुप्पी तोड़ी। यहां पर उन्‍होंने कहा कि घुट-घुटकर जीने से कोई फायदा नहीं। ऐश्वर्या साउथ पोल तो मैं नॉर्थ पोल हूं। परिवार के लोगों के सामने भी झगड़ा हुआ। तीर कमान से निकल चुका है। मैं इसे वापस लेने वाला नहीं हूं। बहुत लोगों ने राजनीतिक माइलेज लेने के लिए भी बहुत कुछ किया है। सभी बातों को कोर्ट के सामने रखूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी कराकर ओमप्रकाश व नागमणि ने उन्हें मोहरा बनाया। ये दोनों सरायकला में रहने वाले उनके मामा के लड़के हैं। विपिन और ओमप्रकाश ने तमाशा किया है। मैंने शुरू में भी मना किया था शादी नहीं करेंगे, लेकिन इन लोगों ने हंगामा किया। तेजप्रताप यादव ने निजी जीवन से इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्‍होंने अपने फेसबुक एकाउंट से ऐश्वर्या राय को आउट कर दिया है। साथ ही फेसबुक, ट्वीटर एवं इंस्टाग्राम से अपने विवाह की सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।