पटना

‘BJP ने नीतीश जी को हाईजैक कर लिया’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला; बोले- 6 महीने भी नहीं…

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में भाजपा का सीएम बनने की सुगबुगाहट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा की बीजेपी ने नीतीश जी को हाइजैक कर लिया है। 

2 min read
Mar 05, 2026
राजद नेता तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने की पुष्टि होने के बाद राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन जनता की भावना के खिलाफ है और BJP ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने की साजिश की है।

ये भी पढ़ें

‘मांझी-चिराग-उपेंद्र जी, बिहार को चरागाह न बनने दें’, विपक्षी नेता की अपील; कहा- निशांत कुमार को…

2025 से 30 फिर से नीतीश का क्या हुआ?

NDA के पुराने नारों को बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'सब जानते हैं कि NDA ने चुनाव में 2025 से 30 तक फिर से नीतीश का नारा दिया था। लेकिन BJP और उसके साथी चुनाव जीतने के लिए चालें और सिस्टम का इस्तेमाल करना जानते हैं। मैंने तब कहा था कि BJP ने नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया है और वे उन्हें दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे।'

बीजेपी ने सबको बर्बाद किया

तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार छह महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, "BJP जिसके भी साथ रही है, उसे बर्बाद कर दिया है। जब उन्होंने (JDU) 28 जनवरी 2024 को हमें छोड़ा था, तो हमने कहा था कि BJP उन्हें बर्बाद कर देगी। आज वही हो रहा है।"

BJP को रबर-स्टैंप मुख्यमंत्री चाहिए

तेजस्वी ने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा को दलित और OBC विरोधी बताया। उन्होंने कहा, 'वे (BJP) बिहार में ऐसा कोई नेता नहीं चाहते जो OBC या दलितों के लिए बोले। वे सिर्फ एक रबर-स्टैंप मुख्यमंत्री चाहते हैं जिसे वे दिल्ली से कंट्रोल कर सकें। यह सत्ता परिवर्तन लोगों के साथ धोखा है।'

नीतीश के साथ जताई हमदर्दी

तीखे हमलों के बीच तेजस्वी ने नितीश कुमार को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी पूरी हमदर्दी नीतीश जी के साथ है। हमने उनके साथ काम किया है, हालांकि हम ज़्यादातर समय अपोजिशन में थे। लेकिन उन्होंने बिहार की जो सेवा की है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।'

ये भी पढ़ें

नीतीश का ‘रिटायरमेंट’ प्लान तैयार? बिहार को मिल सकता है पहला भाजपाई सीएम, इन चेहरों पर टिकी नजर

Also Read
View All

अगली खबर