पटना

‘जज के चेंबर और वॉशरूम में रखे हैं RDX, रिमोट दबाते ही होगा ब्लास्ट’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक ईमेल के जरिए दी गई धमकी में कोर्ट के वॉशरूम और जज के चेंबर में RDX रखे जाने की बात कही गई है। 
2 min read
• •
Feb 09, 2026
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bihar News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित पटना सिविल कोर्ट को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए और आनन-फानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। जज, वकील और फरियादियों को बाहर निकाला गया है और फिलहाल कोर्ट की कार्यवाही पूरी तरह ठप है। जिला बार एसोसिएशन को भेजे गए एक ईमेल में कोर्ट के चैंबर और वॉशरूम में RDX रखने और रिमोट से ब्लास्ट करने का दावा किया गया है।

धमकी भरे लेटर में क्या है?

धमकी देने वाले ने खुद का नाम 'कनिमोझी' बताया है और लेटर में तमिलनाडु की राजनीति से लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI तक का जिक्र किया गया है। लेटर में आरोप लगाया गया है कि तमिलनाडु में पुलिस कांस्टेबलों से एक्ट्रेस नयनतारा और DMK नेताओं के कपड़े साफ कराए जा रहे हैं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए पूर्व पुलिस कांस्टेबलों ने पाकिस्तानी ISI के सदस्यों के साथ मिलकर कोर्ट को निशाना बनाया है। ईमेल में यह भी लिखा गया कि तमिलनाडु की समस्याओं को आप तक पहुंचाने के लिए सॉरी, लेकिन तमिलनाडु मीडिया DMK की गुलाम है।

ईमेल में लिखा है कि अमोनियम नाइट्रेट और नर्व गैस से बने C-4 बम कोर्ट और जज के चैंबर में रखे गए हैं। पत्र में लिखा गया है कि अगर रिमोट ट्रिगर काम नहीं करता है, तो सदस्य खुद को 'दिल्ली सुसाइड ऑपरेशन' की तरह उड़ा लेंगे। अगर आकाश भास्करन पकड़ा जाता है, तो नयनतारा उदयनिधि भी पकड़ी जाएगी। इसलिए, कृपया ऐसा होने से पहले जजों को वहां से निकाल लें। पाकिस्तान-करुणानिधि की साजिश जिंदाबाद।

कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाल रही पुलिस

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीम पटना सिविल कोर्ट के पूरे कैंपस के कोने-कोने को खंगाल रही है। कोर्ट के गेट को बंद कर दिया गया है। कैदियों और गवाहों को वापस लौटा दिया गया है। पटना के साथ-साथ बिहार के अन्य सभी कोर्ट परिसरों की सुरक्षा भी एहतियातन बढ़ा दी गई है।

पटना के सिटी एसपी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। साइबर सेल इस ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किसी की शरारत है या कोई बड़ी आतंकी साजिश।

Updated on:
09 Feb 2026 12:05 pm
Published on:
09 Feb 2026 11:52 am
Also Read
View All
RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं