पटना

रिशते ​हुए शर्मसार: एक लोटा पानी के लिए चाचा ने की भतीजी की हत्या

जहां एक और गर्मी के समय में लोग पक्षियों के लिए भी पानी रखते है, वहीं इस निर्दयी चाचा ने...
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 2:58 PM IST
murder
murder

(सारण/बिहार): बिहार के सारण जिले में पारिवारिक रिशतों को शर्मसार देने वाला मामला सामने आया है। एक चाचा ने अपनी भतीजी की हत्या कर दी और हत्या का कारण जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आरोपी ने केवल एक लोटा पानी को लेकर अपनी मासूम भतीजी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कलयुगी चाचा पार कर दी हैवानियत की सारी हदे

सारण जिले में एक चाचा ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। कलयुगी चाचा ने अपनी भतीजी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या करने की वजह पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। जहां एक और गर्मी के समय में लोग पक्षियों के लिए भी पानी रखते है, इंसानियत दिखाते हुए अजनबी को भी पानी पिला देते है। वहीं इस निर्दयी चाचा ने मात्र एक लोटे पानी के लिए अपनी भतीजी की हत्या कर दी।

प्यास से विचलित बच्ची चाचा के कमरे में पानी पीने चली गई तभी....

दिल को झकझोर कर रख देने वाली यह घटना सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। देर रात मृतका जिसका नाम मोनी कुमारी बताया जा रहा है पानी पीने के लिए अपने चाचा के कमरे में चली गई। प्यास से विचलित बच्ची कमरे में रखे पानी के लोटे को उठाकर पानी पीने लगी तभी चाचा ने उसे रोका और उसे पिटना शुरू कर दिया। चाचा की इस पिटाई से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मोनी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छिन्न-भिन्न हो गया पूरा परिवार

मृतका मोनी के दादा राम स्नेही सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता पहले ही अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद है वहीं उनका दूसर बेटा अपनी ही भतीजी की हत्या का आरोपी है ऐसे में परिवार छिन्न-भिन्न हो गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती