10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए लालू ने लागाई पांच दिन की पैरोल

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में पहुंच सकते है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 May 2018, 7:15 PM IST

lalu or tejpratap

lalu or tejpratap

(पटना): चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में पहुंच सकते है। अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू ने पांच दिन की पैरोल की गुहार लगाई है इस पर मंजूरी मिलते ही लालू का तेज की शादी में पहुचने का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा।

किया गया पैरोल का आवेदन

लालू प्रसाद यादव के तेजप्रताप की शादी में आने को लेकर अभी तक कयास लगाए जा रहे थे। पर अब लालू प्रसाद की ओर से तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल का आग्रह किया गया है। इस संबंध में बताते हुए राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि 10 से 14 मई को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैरोल के लिए सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल को आवेदन दिया गया है। भोला यादव ने कहा कि हमे आशा है कि लालू को शादी में आने से वंचित नहीं रख जाएगा क्योंकि ऐसे अवसर जीवन में एक बार आते है।

शुरू हो चुकी है शादी की तैयारियां

12 मई को लालू यादव के बड़े तेजप्रताप की शादी है। तेजप्रताप और ऐशवर्या की शादी की शाही तैयारियां शुरू हो गई है। दोनों परिवार शादी को यादगार बनाने में जुटे हुए है। शादी के लिए चंद्रिका यादव के सरकारी आवास 5 सर्कुलर रोड पर पांडाल लगकर तैयार है। शादी की सभी रस्में यहीं पूरी होंगी। इधर राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर रोड को भी भव्य तरीके से संवारा जा रहा है। परिवार की तरफ से नामचीन लोगों को इस शादी में आमंत्रित किया गया है, सभी के शादी में आने की पूरी संभावना है। परिवार जनों को पूरी उम्मीद है कि लालू इस शादी में जरूर शामिल होंगे।

लंबे समय से बिमार चल रहे है लालू

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में बंद थे। इस दौरान खराब सेहत के चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भती करवाया गया था। बेहतर इलाज के लिए यहां से उन्हें दिल्ली एम्स रैफर किया गया था। एम्स से लालू को दौबारा रिम्स भेजा गया। यहां पर लालू की सेहत में उतार चढ़ाव चल जारी है।