पटना

NDA में सीट बंटवारे से अब भी नाखुश हैं उपेंद्र कुशवाहा? X पर इशारों में बयां किया दर्द, मीडिया के सामने साधी चुप्पी

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाह आज जब दिल्ली से पटना लौटे, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे सीट बंटवारे और आगामी चुनाव को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन कुशवाहा ने किसी से एक शब्द भी नहीं कहा। हालांकि कुछ देर बद उन्होंने सोशल मीडिया पे शायरी पोस्ट की, जिसके बाद उनके अभी नाराज होने की अटकलें तेज हो गई। 
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2025, 12:01 PM IST
bihar election : उपेंद्र कुशवाहा
पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Election: एनडीए में सीटों का बंटवारा भले तय हो गया हो, लेकिन इसके लिए हुई अंदरूनी खींचतान का असर अब भी दिख रहा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज जब दिल्ली से पटना लौटे, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी से एक शब्द भी नहीं कहा। कुशवाहा सिर्फ हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए चुपचाप आगे बढ़ गए। उनकी इस खामोशी को राजनीतिक गलियारों में असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

शायरी से इशारों में बयां किया दर्द

दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद ही उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कविता पोस्ट की, जिसमें उन्होंने साफ़ तौर पर अपनी नाराज़गी और बेबसी को इशारों में बयां किया। कुशवाहा ने लिखा, “आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।"

सीट बंटवारे से नाराज, फिर भी ‘सहयोगी’ बने रहे

इससे पहले भी कुशवाहा ने सीटों की संख्या को लेकर X पर भावनात्मक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी… मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा।” कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे नाराज़ न हों, “हर निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां होती हैं, जो बाहर से नहीं दिखतीं।” गौरतलब है कि NDA के सीट बंटवारे में कुशवाहा के हिस्से सिर्फ 6 सीटें ही आईं।

RLM को मिलीं 6 सीटें, उम्मीदवारों की सूची जारी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को NDA में 6 विधानसभा सीटें मिली हैं मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम। कुशवाहा ने अब अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

  • दिनारा से आलोक सिंह
  • बाजपट्टी से रामेश्वर महतो
  • मधुबनी से माधव आनंद
  • उजियारपुर से प्रशांत पंकज
  • सासाराम से खुद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा मैदान में होंगी।
  • महुआ सीट पर अभी चर्चा चल रही है और जल्द नाम तय होने की संभावना है।
Updated on:
13 Oct 2025, 12:01 PM IST
Published on: