भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह का नया होली गाना सलवरवा लाले लाल 20 फरवरी को रिलीज हुआ है। इस गाने में वे भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल शिवानी सिंह के साथ थिरकते दिख रहे हैं।
Bhojpuri Holi Songहोली के करीब आते ही होली के गाने से बाजार पूरी तरह से सज गया है। बड़े-बड़े सुपरस्टार सिंगर्स से लेकर छोटे कलाकारों तक के होली के गीत बाजार में बजने लगे हैं। मनोज तिवारी से लेकर सृष्टि भारती, अनुराग तिवारी के गाने के बीच पवन सिंह का 'सतरंगी सलवरवा' और खेसारी लाल यादव का गीत 'होली के बाद आके' बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों सुपरस्टार्स के फैंस इन गीतों को हिट-सुपरहिट से आगे ब्लॉकबस्टर बनाने में लगे हैं।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने 20 फरवरी 2026 को अपना होली गीत 'सतरंगी सलवरवा' रिलीज किया है। 'टी-सीरीज हमार भोजपुरी' चैनल पर उनका गाना रिलीज हुआ है। उनके इस गाने पर 5 दिनों में 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
उनका यह गाना म्यूजिक चार्ट में नंबर-4 पर ट्रेंड हो रहा है। पवन सिंह ने 'सतरंगी सलवरवा' गाने को शिवानी सिंह के साथ गाया है।
'होली बाद आके' खेसारी लाल यादव का गाना भी 22 फरवरी को 'टी-सीरीज हमार भोजपुरी'चैनल की ओर से रिलीज किया गया है। इसे तीन दिनों में 5 मिलियन यानी 52 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। खेसारी का यह गीत म्यूजिक चार्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड हो रहा है। 'होली बाद आके' गाने को खेसारी लाल यादव ने अकेले ही गाया है। म्यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं।