22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Manoj Tiwari’s ‘Holariya’: फगुनी वार में मनोज तिवारी का तंज, खेत में पवन की पावर तो गड्ढे में खेसरिया!

भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का होली पर गाना 'होलरिया' बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी सितार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव पर यह गाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Google source verification

फोटो- AI जनरेटेड

भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का होली पर नया गाना ‘होलरिया..’ रिलीज होने के साथ ही इसपर चर्चा शुरू हो गई है। मनोज तिवारी के नए गाना में रंग-गुलाल के साथ व्यंग्य पर लोग ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। पीएम से लेकर सीएम तक की इस गाने में चर्चा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा गाने 'खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया'जैसी लाइनों की हो रही है। सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा है। इस गाने को पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। भोजपुरी और सियासी गलियारों में इस पर जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि इस गाने से मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नामों पर तंज कसा गया है।

भोजपुरी सितारों पर फागुनी तीर

मनोज तिवारी ने अपने इस गाना से भोजपुरी इंडस्ट्री के भीतर की खींचतान को भी उजागर करने का सांकेतिक प्रयास किया है। उन्होंने अपने गाने से होली के बहाने कलाकारों के बीच की प्रतिस्पर्धा पर भी तंज कसा है। हालांकि वो इसमें सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन संकेत साफ समझे जा रहे हैं। गाने में 'कुंभ के पानी पियतवा किशनवा' को रवि किशन से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं 'निरहुआ बताइए पनिया' को दिनेश लाल यादव निरहुआ से जोड़ा जा रहा है। खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया' को पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से जोड़कर देखा जा रहा है।

मनोज तिवारी बड़े भाई हैं

मनोज तिवारी का गाना सामने आने के बाद भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा कि वो राजनेता हैं, राजनेता ऐसे बोलते रहते हैं, उनके शब्दों पर मैं नहीं बोलूंगा, क्योंकि उनसे मेरा एक व्यक्तिगत रिलेशन है। वे मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैंने उनको उसी तरह से हर वक्त सम्मान किया हूं।

बूरा ना मानो होली है

मनोज तिवारी पारंपरिक होली के वाद्ययंत्रों और भोजपुरी की मिठास का भी सुंदर मेल बैठाने का प्रयास किया है। अपने गाने के अंत में मनोज तिवारी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “होली है भैया, बुरा मत मानना,” जिससे मनोज तिवारी यह बताने का प्रयास किया है कि यह गीत को त्योहार की भावना और हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जाए।