22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! मेरा बच्चा चल भी नहीं पा रहा… शिक्षक के पनिशमेंट से बिगड़ी 7वीं के छात्र की हालत, अस्पताल में भर्ती

स्कूल के कुछ छात्रों के अनुसार पीड़ित छात्र होमवर्क नहीं किया था। इससे नाराज होकर शिक्षक ने दंड के रूप में उससे 200 बार उठक-बैठक करवाया।

2 min read
Google source verification

शिक्षक ने सातवीं के छात्र से कराई 200 बार उठक - बैठक

डा.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा छात्र से 200 बार उठक-बैठक करवाने पर छात्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन- फानन में में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिला के बगहा 2 प्रखंड के सेमरा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय से जुड़ा है। इस स्कूल के 7वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को शिक्षक ने सजा के तौर पर 200 बार उठक-बैठक कराया। जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में छात्र को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया। लेकिन स्थिति नहीं सुधरने पर उसे सेमरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया है।

200 बार उठक-बैठक करवाया

स्कूल के कुछ छात्रों के अनुसार पीड़ित छात्र होमवर्क नहीं किया था। इससे नाराज होकर शिक्षक ने दंड के रूप में उससे 200 बार उठक-बैठक करवाया। नतीजतन उसकी तबियत खराब हो गई। वह उठक-बैठक करने के दौरान ही बेहोश हो गया। स्कूल के छात्रों के सहयोग से तब उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद तत्काल परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी। हालांकि, इलाज के बाद अभी छात्र की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी भी अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है।

अस्पताल में भर्ती

इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार का कहना है कि उठक-बैठक ज्यादा करने की वजह से उसके दोनों जांघों समेत मांसपेशियों में तेज जकड़न है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से छात्र खड़ा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा परेशान होने की कोई बात नहीं है। एक दो दिनों में वह ठीक हो जायेगा। इस घटना पर परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी हम शिकायत करेंगे।