पटना

Video : न आदेश मांगा, न लाइफ जैकेट… सीधे गंगा में लगा दी छलांग, महिला सिपाही ने युवकों को बचाने के लिए दांव पर लगा दी जान

पटना के दीघा घाट पर जब दो युवक अचानक गंगा नदी की तेज लहरों में समाने लगे, तो ड्यूटी पर मौजूद पटना पुलिस की सिपाही तारा कुमारी ने उन्हें देखा और उसके बाद उन्होंने जो किया, वह मिसाल बन गया।

2 min read
Feb 01, 2026
महिला सिपाही ने गंगा में लगाई छलांग (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब)

बिहार की राजधानी पटना के दीघा घाट की एक घटना ने पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों का भी सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गंगा नदी में डूब रहे दो युवकों को बचाने के लिए पटना पुलिस की महिला कांस्टेबल तारा कुमारी बिना किसी ऑर्डर, बिना लाइफ जैकेट और बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के उफनती नदी में कूद गईं। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

NEET छात्रा रेप-हत्या केस में सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी, सम्राट चौधरी ने क्यों कही ये बात?

महिला कांस्टेबल गंगा में कूदी

इस घटना का वीडियो पटना ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया, साथ में कैप्शन था, "ट्रैफिक पुलिस सड़कों को मैनेज करने के लिए जिम्मेदार है, लेकिन ड्यूटी और इंसानियत की कोई सीमा नहीं होती।" पोस्ट में बताया गया कि दीघा घाट पर गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की घटना के दौरान, महिला ट्रैफिक कांस्टेबल तारा कुमारी (कांस्टेबल नंबर 3150) ने अपनी तय ड्यूटी से आगे बढ़कर एक हिम्मत वाला कदम उठाया।

हजारों लोग, लेकिन वर्दी में सिर्फ एक आगे आया

जब यह घटना हुई, तब दीघा घाट पर हजारों लोग मौजूद थे। जैसे ही दो युवक गंगा की तेज धार में डूबने लगे, घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्ला रहे थे और वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं की। तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला ट्रैफिक कांस्टेबल तारा कुमारी ने डूबते हुए युवकों को देखा और बिना एक पल भी गंवाए एक्शन लिया।

ऑर्डर का इंतजार नहीं, सेफ्टी इक्विपमेंट की मांग नहीं

तारा कुमारी ने न तो अपने सीनियर अधिकारियों से ऑर्डर मांगे और न ही लाइफ जैकेट या दूसरे सेफ्टी इक्विपमेंट की मांग की। किसी भी मदद का इंतजार किए बिना, वह अपनी पुलिस यूनिफॉर्म में गंगा की तेज धार में कूद गईं। नदी की धार बहुत तेज थी, और हालात बहुत खतरनाक थे, फिर भी उन्होंने युवकों को ढूंढने और बचाने की कोशिश जारी रखी। तारा कुमारी ने गहरे पानी और तेज धार के बीच काफी देर तक युवकों को ढूंढा। मौके पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें

लव अफेयर में नर्सिंग छात्र की हत्या, गर्लफ्रेंड को तलाश रही पुलिस, कॉल डिटेल्स से खुलेगा राज

Also Read
View All

अगली खबर