पटना

बिहार: नवादा में घायल युवक के सिर पर स्टेपलर से इलाज, डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू

बिहार के नवादा में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।

1 minute read
Mar 14, 2026
स्टेपलर से इलाज। फोटो- सोशल साइट-फेसबुक

बिहार में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित डॉक्टर घायल युवक के सिर पर टांके लगाने के बजाय स्टेपलर की पिन लगा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद नवादा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर अपने घर पर नहीं है।इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकांश लोग झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पटना में LPG को लेकर अफरा-तफरी: ‘कमी नहीं’ के सरकारी दावे के बावजूद वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें

क्या है मामला

यह पूरा मामला बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरो मुरार गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक युवक का 3 मार्च को किसी कारणवश सिर फट गया, जिससे काफी खून बहने लगा। घायल युवक इलाज के लिए पास के गणेश नगर स्थित एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने जख्म पर टांके लगाने के बजाय स्टेपलर मशीन से उसके सिर में पिन लगा दी।

झोलाछाप डॉक्टर के इस तरीके को देखकर आसपास के लोग भड़क गए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद नवादा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से डॉक्टर अपने घर पर नहीं है।

ये भी पढ़ें

पटना नगर निगम का अल्टीमेटम: 14 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना कटेगी बिजली

Published on:
14 Mar 2026 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर