पटना

सीतामढ़ी में वोटर अधिकार यात्रा का आज मेगा शो, राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका गांधी और अखिलेश होंगे शामिल

Voter Adhikar Yatra  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज एनडीए के गढ़ से गुजरेगी। राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव के साथ माता जानकी का शाम में दर्शन करेंगे।

2 min read
Aug 27, 2025
सीतामढ़ी में मां जानकी का आज दर्शन करेंगी भाई राहुल के साथ प्रियंका गांधी। फोटो- कांग्रेस सोशल साइट

Voter Adhikar Yatra वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा से शुरू हुई। मंगलवार को यह यात्रा दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। आज (बुधवार 27 अगस्त) राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा से होते हुए मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड से जिले में प्रवेश करेगी। राहुल के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के वरीय नेता भी रहेंगे। आज यह यात्रा जिले के चार विधानसभा इलाकों से गुजरेगी।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए… प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखिए वीडियो

दरभंगा में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

वोटर अधिकार यात्रा को देखते हुए दरभंगा जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का बदलाव किया है। बुधवार की सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट को डायवर्ट किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से एनएच सकरी मोड़ व गंगवाड़ा पावर हाउस से चूनाभट्ठी भंडार चौक तक व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर इनकम टैक्स चौराहे से विश्वविद्यालय मोड़ व डेनबी चौक से होते हुए भंडार चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। दिल्ली मोड़ से बाघ मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। दिल्ली मोड़ से जिन लोगों को दरभंगा स्टेशन जाना है, वे शोभन-एकमी बाईपास सड़क से लोहिया चौक होते हुए स्टेशन जा सकते हैं।

माता जानकी का करेंगे दर्शन

वोटर अधिकार यात्रा आज शाम में मां जानकी की धरती सीतामढ़ी पहुंचेगी। राहुल गांधी दूसरी बार सीतामढ़ी आ रहे है, जबकि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पहली बार माता जानकी के जन्मभूमि आ रहे हैं। राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर यहां पर कांग्रेस नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं में एक अलग तरह का उत्साह है। राहुल गांधी सीतामढ़ी में जिस हवाई अड्डा मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, वही पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के परिवार के साथ चार्चा का शेयर किया वीडियो, लिखा-यात्रा, वोट चोरी और गांधी जी….

Also Read
View All

अगली खबर