पटना

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के परिवार के साथ चार्चा का शेयर किया वीडियो, लिखा-यात्रा, वोट चोरी और गांधी जी….

Voter Adhikar Yatra वोटर अधिकार यात्रा के दौरान अररिया में चाय मजेदार, यात्रा असरदार पर चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा, ‘‘पहले भी तीखी बहसें हुआ करती थी, लेकिन व्यक्तिगत रूप से अपशब्द नहीं बोले जाते थे।  अब लगता है कि इसे जायज ही ठहरा दिया गया है।''
2 min read
Aug 26, 2025
Rahul Gandhi
सीमांचल में राहुल गांधी (Photo-IANS)

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की ओर से तीन घंटा पहले एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ा है। वीडियो में महात्मा गांधी के प्रपौत्र और सामाजिक चिंतक तुषार गांधी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी,आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी एसआईआर पर बातचीत करते दिख रहे हैं।

चाय मजेदार, यात्रा असरदार

वीडियो में यात्रा में आ रही भीड़ पर चर्चा करते हुए कह रहे हैं कि यह ऐतिहासिक है। वीडियो में महात्मा गांधी के प्रपौत्र का कहना है कि पहले एक दूसरे पर अटैक नहीं हुआ करता था। कांग्रेस नेता अररिया में हुई इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को अपने ‘एक्स' हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा, वोट चोरी और गांधी जी - गठबंधन के साथियों के साथ गरमा-गरम चाय-पकौड़ों पर उतनी ही दिलचस्प राजनीतिक चर्चा हुई।''

निजी हमले करना RSS की शैली है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस चर्चा में कहा कि आरएसएम का लोगों पर निजी हमले करना की शैली है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महात्मा गांधी के खिलाफ भी झूठ बोला करते थे। उनको बदनाम करने का काम करते थे। राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा' के अररिया पहुंचने पर महागठबंधन के नेताओं के साथ ‘चाय-पकौड़े पर चर्चा' के दौरान यह दावा किया। रविवार को यह यात्रा अररिया में थी।

तीखी बहसें हुआ करती थी, लेकिन व्यक्तिगत हमले नहीं होते थे

तुषार गांधी ने कहा, ‘‘पहले भी तीखी बहसें हुआ करती थी। लेकिन व्यक्तिगत रूप से अपशब्द नहीं बोले जाते थे। लेकिन, अब लगता है कि इसे जायज ही ठहरा दिया गया है।'' इस पर राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘आरएसएस का तरीका ही है लोगों को निजी तौर पर निशाना बनाया जाए। गांधी जी के साथ भी वे यही किया करते थे। लोगों को पता नहीं है, याद नहीं है। आरएसएस ने गांधी जी के बारे में कितनी गालियां दीं, कितना बदनाम किया, कितना उनके बारे में झूठ बोला। यह उनकी शैली है।''

वोट देते हैं लेकिन कहां चला जाता है पता नहीं

तेजस्वी यादव इस चर्चा में कहा कि, ‘‘ कर्पूरी (ठाकुर) जी के बारे में पहले ये लोग कितनी गंदी गंदी गालियां दी। और फिर उन्हें ‘भारत रत्न' देना पड़ा।'' तेजस्वी आगे कहते हैं कि ‘‘लोग पहले कहते थे कि वोट देते हैं, पता नहीं वोट कहां चला गया। अब बात तथ्यों के साथ रखी जा रही है, तो लोगों को लग रहा है कि चोरी हो रही है। बिहार में अब लोगों को यह लगने लगा है कि दोनों मिले हुए हैं और मोदी जी जो कह रहे हैं, वो निर्वाचन आयोग कर कर रहा है।'' ‘वोटर अधिकार यात्रा' मंगलवार को सुपौल से शुरू होकर मधुबनी में दाखिल हुई।

Updated on:
26 Aug 2025 06:28 pm
Published on:
26 Aug 2025 06:27 pm
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Bihar Flood: अमित शाह को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं क्या? केंद्रीय टीम के दौरे पर तेजस्वी का तंज, सीधे राहत पैकेज की उठाई मांग