पटना

कोई खत्म नहीं कर सकता आरक्षण,हम है हर कुर्बानी को तैयार-नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंच पर आरक्षण के लिए आवाज उठाते रहे है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 5:46 PM IST
nitish kumar file photo
nitish kumar file photo

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई अगर आरक्षण छीनने की बात करेगा तो उसे रोकने के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार हूं। सीएम ने कहा कि आरक्षण कोई भी खत्म नहीं कर सकता।

यहां अनुसूचित जाति जनजाति योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी हो, आरक्षण को खत्म करने की नहीं सोच सकता। जब भी ऐसी नौबत आएगी हम हर तरह की कुर्बानी देकर संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां निगेटिव बात करने नहीं आए हैं। हमें सर्फ पॉजिटिव बातें और काम करने हैं। बिहार में हम विकास का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति उद्यमी योजना के तहत जरुरतमंदों को दस लाख रुपए तक मदद की जाएगी। इसमें पांच लाख सरकार देगी और पांच लाख के ऋण सस्ते ब्‍याज दर पर दिए जाएंगे। इस मौके पर उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह और कुछ विधायक भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मंच पर आरक्षण के लिए आवाज उठाते रहे है। इससे पहले भी आरक्षण को लेकर नीतीश कुमार ने कहा था कि जब तक धरती है आरक्षण के प्रावधान को कोई नहीं हटा सकता है । गौरतलब है कि अंबेडकर जयंति पर जदयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि किसी भी सूरत में आरक्षण खत्म नहीं हो सकता है । धरती पर ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो आरक्षण को खत्म कर दे । नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि राज्य में कुछ असामाजिक तत्वों द्धारा सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बिगाड़ने प्रयास किया जा रहा है लेकिन उन लोगों को कभी सफलता प्राप्त नहीं होगी ।
यह भी पढे: अंबेडकर जयंती पर बोले सीएम नीतीश- धरती पर कोई ताकत नहीं जो आरक्षण खत्म कर दे

Published on: