28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आई मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के आरोपी की बेटी, दिया चौंकाने वाला बयान

मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड को लेकर आरोपी ब्रजेश ठाकुर की बेटी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Aug 2018, 4:09 PM IST

Muzaffarpur shelter home

सामने आई मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के आरोपी की बेटी, दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। वहीं, अब इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की बेटी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ब्रजेश ठाकुर की बेटी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसके पिता पूरी तरह निर्दोष हैं। उनके खिलाफ साजिश की गई है।

'पिता को बताया बेकसूर'

अपने पिता ब्रजेश ठाकुर को बेकसूर बताते हुए उसकी बेटी ने बच्चियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बालिका गृह में कई बच्चियां ऐसी थीं, जो अपने लवर्स के साथ भाग जाती थीं। कई ऐसी थीं जो रेड लाइट एरिया से यहां लाई गई थीं। आरोपी की बेटी ने कहा कि इस केस के बारे में उल्टा-सीधा लिखा जा रहा है। इससे जांच प्रभावित हो रही है। मीडिया मेरे पिता को आरोपी घोषित कर चुकी है। उसने यह भी कहा कि सीबीआई जांच होना हम लोगों के लिए अच्छी बात है। इससे मेरे पिता भी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

'रिपोर्ट को हमने नहीं देखा'

आरोपी की बेटी ने कहा कि इस मामले में गवाहों के बयान भी उल्टे लिखे गए हैं। उसने कहा कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की जो रिपोर्ट आई है, उसे हम लोगों ने नहीं देखा। हमारे अटेंडेंट ने बताया कि बच्चों ने कहा कि मुंबई से हाई-फाई लोग आए है। वे बच्चों से अंग्रेजी में बात कर रहे थे। हमारे बच्चे भोजपुरी जानते हैं। उन्हें क्या समझ आया होगा। उसने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन पर भी बायस्ड होकर जांच करने का
आरोप लगाया है।


आरोपी की बेटी ने यहां तक कहा कि बालिका गृह में बच्चियां खुश थीं। वहां उनका यौन शोषण नहीं होता था। बच्चियां दिनभर खिड़की पर खड़ी रहती थीं। मेरे पिता को बच्चियां पहचानती थीं, क्योंकि मेरे पिता का रूम और खिड़की आमने-सामने है। बच्चियां छत पर टहलती थीं। छत कमरे से सटा हुआ है। बच्चियों ने उनका नाम क्यों लिया, इस बारे में हमें नहीं पता। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि कौन सच है और कौन गलत?

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग