बिलासपुर

Bilaspur High Court: 19 सीजेएम बने एडिशनल सेशन जज, 27 सीनियर सिविल जजों के तबादले… यहां देखें नाम

Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। 19 सिविल सीनियर जजों को एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।
less than 1 minute read
हाईकोर्ट (Photo Patrika)
हाईकोर्ट (Photo Patrika)

Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश जारी किया है। 19 सिविल सीनियर जजों को एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। 27 सीनियर सिविल जजों को स्थानांतरित किया गया है। उच्च न्यायिक सेवा के अन्य अफसरों का भी तबादला किया गया है।

बता दें कि राज्य शासन ने 12 अगस्त को 19 सीनियर सिविल जजों को प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। प्रमोशन और नियुक्ति देने के साथ ही हाईकोर्ट से उनका पोस्टिंग आदेश जारी करने की अनुशंसा की गई, जिस पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने शुक्रवार को इन अफसरों का पदस्थापना आदेश जारी किया। इसके अन्यर्गत 27 सीनियर सिविल जजों का स्थानांतरण भी किया गया है।

ये बने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पदस्थ किये गए न्यायिक अधिकारीयों में भूपेन्द्र कुमार बसंत दुर्ग, चेतना ठाकुर महासमुंद, सीमा कंवर गरियाबंद, जसविन्दर कौर मुंगेली, असलम खान बिलासपुर, आनंद कुमार सिंह रायपुर, शिव प्रकाश त्रिपाठी जगदलपुर, रमेश चोहान सुकमा, लोकेश कुमार मनेन्द्रगढ़, सुमन सिंह जशपुर शामिल हैं।

फोरम की संयुक्त रजिस्ट्रार बनीं एडिशनल सेशन जज

रायपुर में उपभोक्ता फोरम में पदस्थ संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान को बिलासपुर में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। हाईकोर्ट जूनियर डिवीजन के तीन सिविल जजों का ट्रांसफर हुआ है। सारंगढ़ के सिविल जज ध्रुवराज ग्वाल को पखांजूर भेजा गया है। मुंगेली के सिविल जज श्वेता ठाकुर को बस्तर के बचेली, राजनांदगांव से सिविल जज योगिता कंवर को बैकुंठपुर के जनकपुर भेजा गया है।

Published on:
24 Aug 2025 10:10 am