Patrika Special News

तीन दशक पहले शुरू हुआ था म्यूजिकल रोड का सफर, अब मुंबई भी हुई इसमें शामिल

First Musical Road in the World: 30 साल पहले दुनिया में शुरू हुआ म्यूजिकल रोड का यूनिक एक्सपेरिमेंट जो आज दुनिया भर में एक ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में मुंबई भी इस इनोवेटिव तकनीक का हिस्सा बन गई है। जानिए दुनिया की पहली Musical Road का इतिहास और कैसे बदला इसने सड़क सुरक्षा का अंदाज।

6 min read
Feb 12, 2026
देश की पहली म्यूजिकल रोड मुंबई में। (फोटो सोर्स: AI)

First Musical Road in the World: कभी न रुकने वाली, कभी न थमने वाली मुंबई की भगति-दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास सड़क पर चलते हुए भी सड़क को ढंग से देखने का वक्त नहीं है। लेकिन अब मुंबई के लोगों को सड़क पर चलते हुए गाड़ी के हॉर्न और शोर के अलावा एक अनोखा अनुभव मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर देश की पहली म्यूजिकल रोड (Melody Road) बनाई गई है, जो ड्राइविंग को एक खास संगीतमय अनुभव में बदल देती है। ये देश की पहली म्यूजिकल रोड (Melody Road) है।

ये भी पढ़ें

हमारी सहूलियत, पर्यावरण को नुकसान: जानिए प्लास्टिक की इन 12 चीजों को नष्ट होने में कितना समय लगता है?

क्या है सड़क की खासियत? (What is the Speciality of the Mumbai Musical Road?)

भारत की पहली म्यूजिकल रोड। (फोटो सोर्स: notebooklm)

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये लगभग 500 मीटर लंबा स्पेशल स्ट्रेच है जो कोस्टल रोड के उत्तर दिशा वाले मार्ग पर, नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर टनल से बाहर निकलने के बाद स्थित है। इस सड़क की खासियत ये है कि जब इस पर कोई गाड़ी तय गति लगभग 70-80 किमी प्रति घंट की रफ्तार से चलाई जाए तो टायरों के नीचे बने खास खांचों (grooves) और सड़क के बीच के घर्षण के कारण ‘जय हो’ गाने की धुन सुनाई देती है। जानकारी के लिए बता दें कि ये धुन मशहूर संगीतकार एआर रहमान के फेमस गीत 'जय हो', से ली गई है। ये गाना फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में था और इसी गाने के लिए एआर रहमान को ऑस्कर भी मिल चुका है। मगर आपको ये संगीत तभी सुनाई देगा जब अगर गाड़ी बहुत धीमी या बहुत तेज चलेगी तो धुन साफ सुनाई नहीं देगी। लेकिन सड़क पर इस धुन को सुनने के लिए सही स्पीड बनाए रखना जरुरी है, तभी इस म्यूजिकल रोड पर बजने वाले म्यूजिक का पूरा आनंद लिया जा सकता है।

इसके लिए किया गया है किस टेक्नीक का इस्तेमाल? (Singing Road Technology)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सड़क पर निश्चित दूरी (डिस्टेंस) और हाइट के साथ रम्बल स्ट्रिप्स (खांचे) काटे गए हैं। जब गाड़ी के टायर इन खांचों को क्रॉस करते हैं, तो कंपन पैदा होता है। इन कंपन की फ्रीक्वेंसी (Frequency) इस तरह डिजाइन की गई है कि इससे मिलकर एक गाने की धुन बनती है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैफिक की समस्या

मुंबई की कोस्टल रोड पहले ही शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब इसमें म्यूजिकल रोड जोड़कर इसे तकनीक और रचनात्मकता का अनूठा उदाहरण बना दिया गया है।

मुंबई की कोस्टल रोड को शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लेकिन क्या अब ये म्यूजिकल रोड सेफ्टी के लिए सही है, क्या लोग इसका आनंद उठाने के लिए या म्यूजिक सुनने के लिए ड्राइविंग सेफ्टी को नजरअंदाज कर सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि ट्रैफिक सेफ्टी के लिहाज से ये सही है या नहीं? इसके बारे में जब पत्रिका टीम ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक कॉन्स्टेबल से बात की तो उन्होंने कहा,

ट्रैफिक सेफ्टी के लिहाज से ये सही है या नहीं? (फोटो डिजाइन: पत्रिका)

"मुंबई कोस्टल रोड शहर की ट्रैफिक समस्या कम करने की दिशा में अहम साबित हो रही है। जहां तक म्यूजिकल रोड का सवाल है, सुरक्षित ड्राइविंग पूरी तरह चालक की जिम्मेदारी है। यदि नियमों का पालन किया जाए, गति नियंत्रित रखी जाए और ध्यान सड़क पर रहे, तो हादसे खुद नहीं होंगे।"

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि मुंबई की ये म्यूजिकल रोड भारत की पहली और दुनिया की पांचवी म्यूजिकल रोड है। अब जानते हैं कि दुनिया में कौन कौन से देशों में हैं ऐसी सड़कें और किस देश में बनाई गई थी दुनिया की सबसे पहली म्यूजिकल सड़क।

कब और कहां बनी थी दुनिया की सबसे पहली म्यूजिकल सड़क?

डेनमार्क की म्यूजिकल रोड। (फोटो सोर्स: notebooklm)

सड़क को संगीत इंस्ट्रूमेंट के रूप में इस्तेमाल करने की सोच का आविष्कार अक्टूबर 1995 में डेनमार्क के दो कलाकारों, स्टीन क्रारुप जेन्सेन और जैकब फ्रायड-मैग्नस ने किया था। उन्होंने "एस्फाल्टोफोन" नामक एक उभरे हुए फुटपाथ मार्करों से इसे बनाया था, जो रंबल स्ट्रिप्स की तुलना में बॉट्स डॉट्स से अधिक मिलते-जुलते हैं।

डेनमार्क के बाद कुछ और भी देशों ने इन संगीतमय सड़कों के अविष्कार को अपने देश में इस्तेमाल किया, इस देशों के नाम हैं, जापान, दक्षिण कोरिया, और संयुक्त राज्य अमेरिका।

आइये अब इन देशों की म्यूजिकल रोड्स में बजने वाले संगीत के बारे में जान लेते हैं:

देश / राज्यस्थानबजने वाली धुनउद्देश्य / खासियतवर्ष / अतिरिक्त जानकारी
कैलिफोर्निया, अमेरिकालैंकेस्टर सिटीWilliam Tell Overture88 किमी/घंटा की स्पीड पर धुन सुनाई देती है2008 में Honda के ऐड कैंपेन के लिए बनाया गया
दक्षिण कोरियाविभिन्न हाईवेMary Had a Little Lambड्राइवरों को झपकी से बचाना, सड़क सुरक्षा बढ़ानाKorean Highway Corporation की पहल
इंडोनेशियाप्रमुख हाईवे और टोल रोडHappy Birthday to Youनिर्धारित गति बनाए रखना, सतर्कता बढ़ानाएक्सीडेंट-प्रोन एरिया में प्रयोग
न्यू मैक्सिको, अमेरिकारूट 66 (Albuquerque–Tijeras)America the Beautifulदेशभक्ति के साथ अनोखा ड्राइविंग अनुभवऐतिहासिक Route 66 पर प्रयोग
बीजिंग, चीनबीजिंगOde To The Motherlandतकनीक और देशभक्ति का संगमदेशभक्ति थीम आधारित
हंगरीMain Road 6767-es ut (Republic Band)स्पीड के साथ खास धुन, लोकल कल्चर से जुड़ावसड़क और क्षेत्र से जुड़ा लोकप्रिय गीत
जापानशिरेतोको, होक्काइडोShiretoko Love Songनेचुरल ब्यूटी के बीच मेलोडी रोड अनुभवUNESCO विश्व धरोहर क्षेत्र के पास स्थित

कैलिफोर्निया की म्यूजिकल रोड और धुन “The William Tell Overture”

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लैंकेस्टर सिटी में स्थित म्यूजिकल रोड दुनिया की सबसे चर्चित Musical Roads में से एक है। यह अमेरिका की शुरुआती म्यूजिकल सड़कों में गिनी जाती है और अपनी अनोखी धुन की वजह से खास पहचान रखती है। इस सड़क पर अगर गाड़ी लगभग 88 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया जाए, तो टायरों के नीचे बने खांचे “William Tell Overture” की धुन बजाते हैं। म्यूजिकल रोड का ये प्रोजेक्ट 2008 में होंडा (Honda) के एक ऐडवर्टीजमेंट कैम्पेन के लिए बनाया गया था।

दक्षिण कोरिया की म्यूजिकल रोड: “Mary Had a Little Lamb”

दक्षिण कोरिया ने सड़क सुरक्षा को दिलचस्प बनाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। यहां कुछ हाईवे पर खास तरह के म्यूजिकल ग्रूव्स (खांचे) बनाए गए हैं, जिन पर गाड़ी चलते ही मशहूर नर्सरी राइम “Mary Had a Little Lamb” की धुन सुनाई देती है।

दक्षिण कोरिया में हाईवे दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण ड्राइवरों का ध्यान भटकना या झपकी लेना है। आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में एक्सीडेंट उनींदे या थके हुए ड्राइवरों की वजह से होते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए कोरियन हाईवे कॉर्पोरेशन ने खतरनाक और उबाऊ सड़कों पर ये म्यूजिकल खांचे लगाए, ताकि ड्राइवर सतर्क रहें।

इंडोनेशिया की म्यूजिकल रोड: “Happy Birthday to You”

इंडोनेशिया में भी सड़क सुरक्षा को रचनात्मक अंदाज में पेश किया गया है। यहां एक खास म्यूजिकल रोड पर गाड़ी चलाते ही मशहूर गीत “Happy Birthday to You” की धुन सुनाई देती है। यह पहल ड्राइवरों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें निर्धारित गति बनाए रखने के लिए की गई है। इंडोनेशिया के कुछ प्रमुख हाईवे और टोल सड़कों पर प्रयोग के तौर पर ऐसे संगीतमय खांचे बनाए गए हैं, जिनका मकसद खास तौर पर उन हिस्सों में सतर्कता बढ़ाना है जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।

न्यू मैक्सिको की म्यूजिकल रोड: “America the Beautiful”

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में स्थित एक खास म्यूजिकल रोड ड्राइवरों को अनोखा अनुभव देती है। यहां सड़क पर गाड़ी चलाते ही देशभक्ति गीत “America the Beautiful” की धुन सुनाई देती है। अमेरिका में ये एक्सपेरिमेंट अल्बुकर्क और तिजेरास के बीच ऐतिहासिक रूट 66 के एक हिस्से पर किया गया है।

बीजिंग की म्यूजिकल रोड: “Ode To The Motherland”

चीन की राजधानी बीजिंग में भी एक अनोखी म्यूजिकल रोड बनाई गई है, जहां गाड़ी चलते ही देशभक्ति गीत “Ode To The Motherland” की धुन सुनाई देती है। चीन में स्थित ये म्यूजिकल रोड वहां की तकनीक और देशभक्ति की भावना का अनूठा संगम मानी जाती है।

हंगरी की म्यूजिकल रोड: “Road 67”

हंगरी ने भी म्यूजिकल रोड की अनोखी पहल के जरिए सड़क सुरक्षा और संगीत को जोड़ा है। रोड 67 (Main Road 67) पर बनाया गया यह संगीतमय स्ट्रेच ड्राइवरों को गाड़ी चलाते समय एक खास धुन सुनाता है। इस रोड पर गाड़ी की स्पीड बढ़ते ही हंगरी के प्रसिद्ध बैंड Republic के लोकप्रिय गीत “67-es ut" (रोड 67) की धुन सुनाई देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सॉन्ग इस सड़क और क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे यहाँ के कल्चर से भी जोड़ा जाता है।

जापान की म्यूजिकल रोड: “Shiretoko Love Song”

जापान अपनी अनोखी मेलोडी रोड्स (Melody Roads) के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं में से एक खास म्यूजिकल रोड पर “Shiretoko Love Song” की धुन बजाती है। यह सड़क जापान के खूबसूरत होक्काइडो (Hokkaido) द्वीप के शिरेतोको (Shiretoko) क्षेत्र में स्थित है। इस मेलोडी रोड को शिरेतोको प्रायद्वीप के पास बनाया गया है, जिसे इसकी नेचुरल ब्यूटी और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए जाना जाता है।

क्या है म्यूजिकल सड़कों का उद्देश्य?

रोड सेफ्टी को बढ़ावा देती म्यूजिकल रोड। (फोटो सोर्स: notebooklm)

इस तरह की म्यूजिकल सड़कों को बनाने का मुख्य उद्देश्य रोड सेफ्टी को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही ड्राइवरों को तय गति बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। ये सड़कें लंबी और ड्राइव के दौरान होने वाली बोरियत को दूर करती हैं, ड्राइवर का ध्यान केंद्रित करती हैं और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करती हैं, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रिएटिव इनोवेशन भी जोड़ती हैं।

ये भी पढ़ें

गायनेकोलॉजिस्ट से लेकर पर्यावरण विशेषज्ञ तक: मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

Published on:
12 Feb 2026 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर