Patrika Special News

भीषण गर्मी में शरीर के लिए कई गुना फायदेंमंद है ‘गोंदली-बोरेबासी’! डॉक्टर भी बता रहे देसी सुपरफूड के फायदें

CG Traditional food: छत्तीसगढ़ के घरों में ‘गोंदली-बोरेबासी’ की वापसी हो गई है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ भोजन डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद कारगर है। डॉक्टर ने इस पर क्या कहा, आइए जानते हैं..
3 min read
Apr 16, 2026
CG Traditional food
गोंदली-बोरेबासी ( Photo - AI )

CG Traditional food: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में 40 डिग्री के तापमान में अब शरीर को ठंडक देने के लिए लोग अब अपने खानपान में बदलाव कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश में परंपरागत खानपान की डिमांड बढ़ गई है। हम बात कर रहे ‘गोंदली-बोरेबासी’ की, जो आज देसी सुपरफूड बनकर शहरवासियों के लिए खास हो गया है। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ की परांपरागढ़ खानपान ‘गोंदली-बोरेबासी’ को लेकर डॉक्टर क्या कह रहे हैं…

CG Traditional food: देसी सुपरफूड

तापमान के लगातार बढ़ते ग्राफ के बीच शहर में एक बार फिर परंपरागत खानपान की वापसी हो रही है। ‘गोंदली-बोरेबासी’…जो कभी ग्रामीण जीवन का सामान्य हिस्सा था, अब भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाला देसी सुपरफूड बनकर उभर रहा है। खास बात यह है कि डॉक्टर भी इसके फायदों को मान रहे हैं और इसे गर्मी से बचाव का असरदार उपाय बता रहे हैं।

गर्मी में ‘गोंदली-बोरेबासी’ की मांग

छत्तीसगढ़ के गांवों से लेकर शहरों तक अब ‘गोंदली-बोरेबासी’ की मांग तेजी से बढ़ रही है। बोरेबासी यानी रात के बचे चावल को पानी में भिगोकर सुबह सेवन करना। यह परंपरा अब सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत से भी जुड़ गई है। इसके साथ गोंदली (प्याज), नीबू का अचार व मिर्ची की चटनी मिलाकर खाने से यह और भी पौष्टिक हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ यह भोजन डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद कारगर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते।

महंगे एनर्जी ड्रिंक और सप्लीमेंट्स का बेहतर विकल्प

आज के समय में जब बाजार में महंगे एनर्जी ड्रिंक और सप्लीमेंट्स उपलब्ध हैं, वहीं ‘बोरेबासी’ जैसे सस्ते और प्राकृतिक विकल्प का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह न केवल किफायती है, बल्कि पूरी तरह से केमिकल-फ्री और शरीर के अनुकूल भी है। डॉक्टरों का मानना है कि यह गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी बचाव कर सकता है।

टॉपिक एक्सपर्ट : डॉ. अनिल सोनी, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी

मिनरल्स से भरपूर: ‘बोरेबासी’ को सही तरीके से तैयार कर उपयोग किया जाए तो यह मिनरल्स से भरपूर होता हे। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखते हैं।

कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत: यह कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, जिससे थकान कम होती है।

प्राकृतिक कूलिंग फूड: पानी में भिगोने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है, जो शरीर का तापमान नियंत्रित करती है।

डिहाइड्रेशन से बचाव: इसमें मौजूद पानी और पोषक तत्व शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते।

पाचन तंत्र होता है मजबूत: हल्का फर्मेंटेशन होने से इसमें प्रोबायोटिक गुण विकसित होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। गर्मी के मौसम में बोरेबासी का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने, ऊर्जा देने और हीट से बचाने का सरल और प्रभावी तरीका है।

छत्तीसगढ में आज से लू का अलर्ट

राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 16 से 19 अप्रैल तक लू चल सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। बुधवार को राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। इसकी तुलना में रायपुर में पारा 41.7 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में राजधानी में पारा एक डिग्री चढ़ गया। जबकि प्रदेश में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है।

और भी है छत्तीसगढ़ की अनोखी और रोचक खबरें…

लाल आतंक की बंदिशें टूटीं, 20 साल बाद शान से गूंजी शहनाई, नक्सली भी बंधे विवाह के बंधन में....पढ़ें पूरी खबर

पिता, भाई और पति..! नक्सली हिंसा में उजड़ा पूरा परिवार, 22 साल से इंसाफ के लिए भटक रही सुबाये सलामे की दर्दनाक कहानी... पढ़ें पूरी खबर

Published on:
16 Apr 2026 04:47 pm