Patrika Special News

Chhattisgarh News: धान के कटोरे में काजू की मिठास, 3400 एकड़ में फैले बागान से किसानों को मिल रही कमाई की नई राह

Chhattisgarh News: किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। जशपुर जिले में 3400 एकड़ में फैले काजू के बागानों से करीब 7800 किसान जुड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:46 PM IST
Chhattisgarh News
जशपुर मे काजू की खेती (photo Patrika)

Chhattisgarh News: @ ताबीर हुसैन। छत्तीसगढ़ की पहचान धान की खेती से रही है, लेकिन अब यहां की मिट्टी में काजू की मिठास भी घुल रही है। खासकर जशपुर जिले में काजू की खेती किसानों के लिए आमदनी का नया जरिया बन रही है। नाबार्ड की मदद से जिले के पांच ब्लॉकों में करीब 7800 किसान काजू की खेती कर रहे है। यहां लगभग 3400 एकड़ क्षेत्र में 2 लाख 34 हजार काजू के पौधे लगाए गए है। काजू के ये बागान अब स्थानीय उत्पादन के साथ बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। काजू की खेती में सहयोग करने वाली संस्था रीट्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के मुताबिक, काजू एक बार लगाया जाने वाला पौधा है। पौधे के चार से पांच साल का होने पर उत्पादन शुरू हो जाता है और अच्छी देखभाल के साथ करीब 50 साल तक फल मिल सकते हैं।

जशपुर समेत कई जिलों में खेती

जशपुर में काजू की खेती के साथ अब इसके प्रसंस्करण और बिक्री पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिले में दो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हैं। यहां तैयार काजू 'जशपुर काजू' और 'जशपुरिया काजू' नाम से बेचा जा रहा है। इसकी बिक्री ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए हो रही है। साथ ही सीधे ग्राहकों और होटलों तक भी इसकी आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग से किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

जशपुर समेत कई जिलों में खेती

जशपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में काजू की खेती होती है। इनमें प्रमुख रूप से बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर शामिल हैं। इसके अलावा रायगढ़ और कोरबा में भी काजू की खेती के क्षेत्र हैं। जशपुर और बस्तर संभाग के कई इलाके काजू की बागवानी के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

एक पौधा कई दशकों तक कमाई की उम्मीद

काजू की खेती की सबसे खास बात इसका लंबा उत्पादन काल है। धान जैसी फसलों में किसान को हर साल खेती, बुआई और कटाई की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, लेकिन काजू एक दीर्घकालिक बागवानी फसल है। इसके पौधे को तैयार होने में समय जरूर लगता है, लेकिन एक बार उत्पादन शुरू होने के बाद यह लंबे समय तक फल दे सकता है। काजू की खेती में सहयोग करने वाली संस्था रीट्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के मुताबिक, काजू के पौधे में चार से पांच साल बाद उत्पादन शुरू हो जाता है। उचित देखभाल और अनुकूल परिस्थितियों में इससे करीब 50 साल तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं। यही वजह है कि काजू की खेती को किसानों के लिए लंबे समय का निवेश माना जा रहा है।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:46 PM IST
Published on: