
Childhood Bullying : बचपन खिलखिलाने, सीखने और बेफिक्र होकर जीने के लिए होती है। लेकिन कभी-कभी इस सुनहरे दौर पर 'बुलिंग' (Bullying) का काला साया मंडराने लगता है। स्कूल का मैदान हो, क्लासरूम, बस या फिर इंटरनेट की दुनिया (साइबर बुलिंग) ।कई बार बच्चे दोस्तों या सीनियर्स के दुर्व्यवहार का शिकार हो जाते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बुलिंग का शिकार होने वाले ज्यादातर बच्चे घर आकर इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते। वे डर, शर्म या इस झिझक में चुप रह जाते हैं कि कहीं माता-पिता उन्हीं को न डांटने लगें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बच्चा अपनी जुबान से कुछ नहीं कह पाता, तो उसका व्यवहार बहुत कुछ बयां कर देता है। आइए विस्तार से समझते हैं उन संकेतों (Bullying Warning Signs) को, जो बताते हैं कि आपका बच्चा चुपचाप बुलिंग का शिकार हो रहा है। साथ ही जानिए, ऐसी स्थिति में माता-पिता को क्या कदम उठाने चाहिए।
व्यवहार और मूड में अचानक बदलाव: अगर हंसता-खेलता बच्चा अचानक शांत, गुमसुम या बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा रहने लगे, तो इसे महज 'मूड स्विंग' समझकर नजरअंदाज न करें। बुलिंग के शिकार बच्चे अक्सर तनाव में रहते हैं। जो खेल या हॉबीज़ उन्हें पहले बहुत पसंद थीं, अब उनसे भी उनका मन अचानक भर जाता है।
भारत में बुलिंग के खिलाफ कोई एक अकेला 'बुलिंग एक्ट' नहीं है, लेकिन CBSE गाइडलाइंस, UGC नियमों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) / पॉक्सो (POCSO) के तहत इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
स्कूलों के लिए नियम
एंटी-बुलिंग कमेटी (Anti-Bullying Committee): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार, हर स्कूल में 'एंटी-बुलिंग कमेटी' का होना अनिवार्य है। इसमें स्कूल हेड, शिक्षक, काउंसलर, पीटीए (PTA) प्रतिनिधि और डॉक्टर शामिल होते हैं।
टीचर की जिम्मेदारी: यदि कोई शिक्षक या स्कूल प्रशासन बुलिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करता, तो उन पर भी प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।
क्या कहती हैं कानूनी धाराएं (Criminal & Cyber Laws)
यदि बुलिंग का स्तर शारीरिक हिंसा, मानसिक प्रताड़ना या ऑनलाइन (Cyberbullying) तक पहुंच जाता है, तो कानून लागू होते हैं:
कॉलेजों/यूनिवर्सिटीज के लिए नियम (Ragging Laws)
उच्च शिक्षण संस्थानों में बुलिंग को 'रैगिंग' के तहत कवर किया जाता है। UGC Anti-Ragging Regulations के तहत रैगिंग पूरी तरह से बैन है। दोषी पाए जाने पर छात्र को गिरफ्तार किया जा सकता है और उसकी डिग्री रद्द हो सकती है।
संयुक्त राष्ट्र (UNICEF & UN Rules) : UN Convention on the Rights of the Child (UNCRC) अनुच्छेद 19 के तहत हर बच्चे को किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक हिंसा, दुर्व्यवहार और बदसलूकी (बुलिंग) से सुरक्षा पाने का अधिकार है।
UNESCO की 'Safe to Learn' पहल: इसके तहत वैश्विक स्तर पर स्कूलों में 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' लागू की गई है, ताकि स्कूल हिंसा और बुलिंग-मुक्त रहें।
अमेरिका (USA):
ब्रिटेन (United Kingdom):
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
बॉडी शेमिंग या शारीरिक बनावट को लेकर की जाने वाली बुलिंग बच्चों की आत्म-छवि (Self-Image) को किस हद तक नुकसान पहुंचाती है?
बॉडी शेमिंग बच्चे की 'सेल्फ इमेज' पर बहुत गहरा और स्थाई नकारात्मक असर डालती है। इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव कई परतों (Layers) में काम करता है। शुरुआत में जब कोई बच्चा आलोचना का शिकार होता है, तो उसे लगता है कि शायद उसी में कोई कमी है या वह दूसरों से अलग है। धीरे-धीरे यह भावना शर्म (Shame) और अपराधबोध (Guilt) में बदल जाती है, जिससे बच्चा लोगों से दूरी बनाने यानी 'सोशल विड्रॉल' करने लगता है। इस तरह बच्चे के भीतर एक 'नेगेटिव सेल्फ इमेज' बन जाती है, जो आगे चलकर डिप्रेशन, एंग्जायटी और ईटिंग डिसऑर्डर्स (Eating Disorders) जैसी गंभीर मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है।
अगर किसी बच्चे ने हिम्मत जुटाकर माता-पिता को बताया कि उसके साथ बुलिंग हो रही है, तो पेरेंट्स को सबसे पहला शब्द या रिएक्शन क्या देना चाहिए?
जब बच्चा हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई किसी घटना को शेयर करता है, तो माता-पिता के लिए वह बेहद नाजुक क्षण होता है। ऐसे में पेरेंट्स की प्रतिक्रिया सबसे अहम भूमिका निभाती है। सबसे पहले बच्चे की हिम्मत की सराहना करें कि उसने खुलकर बात की। एक बेहतर श्रोता (Good Listener) बनते हुए पहले पूरी बात सुनें और उसकी भावनाओं को समझें जैसे उससे कहें, 'मैं समझ सकता/सकती हूं कि यह सुनना तुम्हारे लिए कितना कठिन रहा होगा।' अक्सर बुलिंग के शिकार बच्चे खुद को ही दोषी मानने लगते हैं, इसलिए उन्हें भरोसा दिलाएं कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। बच्चे से कभी यह न कहें कि 'इतनी सी बात पर रो रहे हो', 'तुमने भी कुछ किया होगा' या 'इसे इग्नोर करो'। इसके बजाय उसे सशक्त (Empower) महसूस कराएं और कहें कि अब हम दोनों मिलकर इसका सही समाधान निकालेंगे।
अक्सर माता-पिता बच्चों को सलाह देते हैं "तुम भी उसे पलटकर मारो या जवाब दो।" एक मनोचिकित्सक के रूप में क्या आप इस सलाह को सही मानते हैं?
बुलिंग का शिकार बच्चे को 'पलटकर मारो' या 'बदला लो' जैसी सलाह देना अधूरा और नुकसानदायक (Harmful) साबित हो सकता है। अगर बच्चा पलटकर हमला करता है, तो सामने वाले का आक्रामकता और बढ़ सकती है और बुलिंग का दायरा बढ़ सकता है। वहीं, अगर बच्चा आपकी सलाह के बावजूद ऐसा नहीं कर पाता, तो उसके अंदर हीनभावना और अपराधबोध (Guilt & Shame) बढ़ जाता है कि वह कमजोर है।
सही रणनीति यह होनी चाहिए:
आजकल स्कूल जाने वाले बच्चों में साइबरबुलिंग (Cyberbullying) और एआई (AI Deepfakes) से जुड़ा तनाव कितना बढ़ गया है? इसे बच्चों के विकास में क्या असर पड़ता हैं ?
स्कूलों में होने वाली पारंपरिक (ट्रैडिशनल) बुलिंग की तुलना में साइबर बुलिंग और एआई (AI) का प्रभाव कहीं अधिक चिंताजनक और नुकसानदायक होता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि साइबर बुलिंग 24/7 (हर समय) जारी रहती है। घर के भीतर भी इंटरनेट के जरिए हजारों लोग एक्टिव रहते हैं। डिजिटल बुलिंग में स्क्रीनशॉट वायरल होने का डर बना रहता है और अक्सर आरोपी की असली पहचान छिपी रहती है, जिससे यह और खतरनाक रूप ले लेती है।
कुल मिलाकर, यह बच्चे के समग्र विकास, विशेष रूप से उसकी आत्म-पहचान (Identity) और दूसरों पर विश्वास (Trust) करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है।
सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग का बच्चों की नींद, एकाग्रता और पढ़ाई पर क्या असर पड़ता है?
सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग सीधे तौर पर बच्चों की नींद, एकाग्रता और प्रदर्शन (Performance) को प्रभावित करती है।
इसका शरीर और मस्तिष्क पर प्रभाव:
क्या बचपन में हुई बुलिंग का असर किसी व्यक्ति के वयस्क (Adult) होने के बाद भी उसके रिश्तों और आत्मविश्वास पर रहता है?
बचपन व्यक्ति के विकास का सबसे महत्वपूर्ण चरण (Developmental Phase) होता है। इस दौरान मिलने वाले अनुभव व्यक्ति के वयस्क (Adult) जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। यदि कोई बच्चा बचपन में बार-बार बुलिंग का शिकार होता है, तो उसके मस्तिष्क का 'एमिग्डाला' (Amygdala - मस्तिष्क का वह हिस्सा जो डर और भावनाओं को नियंत्रित करता है) अत्यधिक संवेदनशील (Sensitive) हो जाता है।
हमारे पाठकों के लिए आपकी सबसे बड़ी सलाह क्या होगी कि वे अपने घर में ऐसा माहौल कैसे बनाएं जहां बच्चा बिना किसी डर के अपनी बात रख सके?
घर पर ऐसा माहौल बनाने के लिए जहां बच्चा बिना किसी डर के अपनी बात शेयर कर सके, एक्सपर्ट्स S.A.F.E. (सेफ) मॉडल अपनाने की सलाह देते हैं: