
Dhamtari News:पिता की अंतिम विदाई के दौरान मुक्तिधाम में जुटे परिजनों, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों को चिलचिलाती धूप में खड़ा देखकर एक बेटे का दिल पसीज गया। उस दिन जो पीड़ा उनके मन में उठी, उसे उन्होंने केवल भावुकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज की सुविधा के लिए संकल्प में बदल दिया। इस संकल्प को पूरा करने में उन्हें पांच साल लग गए। खेती-किसानी और चाय की छोटी सी दुकान से पाई-पाई जोड़कर उन्होंने गांव के मुक्तिधाम में 4 लाख 15 हजार रुपए की लागत से प्रतीक्षालय शेड का निर्माण करा दिया।
टीकाराम साहू खेती-किसानी के साथ धमतरी में हरवीहा साहू समाज भवन के पास चाय की छोटी सी दुकान भी संचालित करते हैं। सीमित आमदनी में परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने इस सामाजिक कार्य के लिए अलग-अलग समय पर पैसे बवाए। छोटी-छोटी बचत को पांब साल तक संजोते रहे और आखिरकार 4 लाख 15 हजार रुपए खर्च कर मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय रोड का निर्माण करा दिया। उनके लिए यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ने का एक भावनात्मक प्रयास है।
शेड निर्माण के बाद भी टीकाराम का सेवा भाव थमा नहीं है। अब उनकी योजना मुक्तिधाम परिसर में पौधरोपण कराने, हरियाली विकसित करने और लोगों की सुविधा के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने की है। उनका प्रयास है कि अंतिम विदाई के लिए आने वाले लोगों को यहां
बेहतर वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिल सकें।