Brown Fat vs White Fat : क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में एक ऐसी 'जादुई चर्बी' है जो वजन बढ़ाती नहीं, बल्कि घटाती है? जानिए वाइट फैट और ब्राउन फैट के बीच का वैज्ञानिक अंतर और एक्सपर्ट टिप्स के साथ समझें कि कैसे आप अपने शरीर के नेचुरल 'फैट-बर्निंग इंजन' को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Brown Fat vs White Fat: अक्सर जब हम 'Fat' या 'चर्बी' शब्द सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले मोटापा, बढ़ता हुआ वजन और बीमारियां आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में मौजूद हर तरह की चर्बी (Adipose Tissue) हानिकारक नहीं होती? मेडिकल साइंस के अनुसार, हमारे शरीर में मुख्यत: दो मुख्य प्रकार की चर्बी होती है- वाइट फैट (White Fat) और ब्राउन फैट (Brown Fat)। जहां वाइट फैट को अक्सर वजन बढ़ने का कारण माना जाता है, वहीं ब्राउन फैट को 'Good Fat' कहा जाता है जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। आइए, डॉ. कृष्ण बिहारी बाड़ोलिया से इसे विस्तार से समझते हैं।
वाइट फैट उसे White Adipose Tissue(WAT) कहा जाता है, जो हमारे शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
इसकी संरचना और कार्य
समस्या कब शुरू होती है?
शरीर में जब वाइट फैट की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है, तो यह कमर, जांघों और पेट के आसपास जमा होने लगता है। इसकी अधिकता से टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
ब्राउन फैट या Brown Adipose Tissue (BAT) वाइट फैट से बिल्कुल अलग होता है। इसे 'एक्टिव फैट' भी कहा जाता है।
यह 'ब्राउन' क्यों होता है?
ब्राउन फैट का रंग गहरा भूरा होता है क्योंकि इसमें माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria) की मात्रा बहुत अधिक होती है। माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का 'पावरहाउस' कहा जाता है, जिसमें आयरन (Iron) होता है, जो इसे भूरा रंग देता है।
इसका मुख्य कार्य : ब्राउन फैट का प्राथमिक काम Thermogenesis यानी शरीर में गर्मी पैदा करना है। जब हमें ठंड लगती है, तो ब्राउन फैट एक्टिव हो जाता है और जमा हुई कैलोरी को जलाकर गर्मी पैदा करता है।
डिजिटल हेल्थ कम्युनिटी में ब्राउन फैट को लेकर इतनी चर्चा क्यों है? इसका कारण है इसकी कैलोरी बर्निंग क्षमता ।
अध्ययनों से पता चला है कि महज 50 ग्राम ब्राउन फैट एक दिन में शरीर की 20% तक अतिरिक्त कैलोरी जला सकता है। यह मेटाबॉलिज्म ( Metabolisms) को बूस्ट करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी ( Insulin sensitivity) को सुधारता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि हम अपने शरीर के वाइट फैट को ब्राउन फैट (या बेज फैट) में बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसे 'Browning of Fat' कहा जाता है।
वैज्ञानिकों ने एक तीसरे प्रकार के फैट की भी पहचान की है, जिसे 'बेज फैट' कहा जाता है। यह वाइट फैट कोशिकाओं के भीतर ही पाया जाता है। जब हम एक्सरसाइज करते हैं या ठंड के संपर्क में आते हैं, तो ये वाइट फैट कोशिकाएं ब्राउन फैट की तरह व्यवहार करने लगती हैं। आजकल इसे 'वेप नाइस फैट' ((Vape nice fat) भी कहा जा रहा है।
क्या शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण ब्राउन फैट की कमी हो सकती है?
पत्रिका से बात करते हुए उन्होने इस सवाल के जवाब में बताया मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिससे हमारा शरीर कैलोरी को ऊर्जा में बदलता है। यहां ब्राउन फैट एक 'मेटाबॉलिक इंजन' की तरह काम करता है। सफेद चर्बी (White Fat) जहां ऊर्जा को जमा करके शरीर को सुस्त बनाती है, वहीं ब्राउन फैट में प्रचुर मात्रा में 'माइटोकॉन्ड्रिया' ( Mitochondria) होते हैं। ये माइटोकॉन्ड्रिया कैलोरी को जलाकर गर्मी पैदा करते हैं। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में ब्राउन फैट की मात्रा बहुत कम है या वह निष्क्रिय (Inactive) है, तो उसका शरीर कैलोरी बर्न करने के बजाय उसे स्टोर करने लगता है। इसी स्थिति को हम 'स्लो मेटाबॉलिज्म' ( Slow metabolisms) कहते हैं।
क्या इसे सुधारा जा सकता है?
पत्रिका से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अच्छी खबर यह है कि हम इसे सक्रिय कर सकते हैं। गतिहीन जीवनशैली और हमेशा एयर-कंडीशन्ड (AC) वातावरण में रहने से हमारा ब्राउन फैट 'सो' जाता है। यदि हम खुद को थोड़े ठंडे तापमान के संपर्क में लाएं और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं, तो शरीर में मौजूद वाइट फैट 'ब्राउन' या 'बेज' फैट में बदलने लगता है, जिससे मेटाबॉलिज्म को दोबारा रफ़्तार दी जा सकती है।
क्या कोई ऐसा मेडिकल टेस्ट है जिससे यह पता चल सके कि शरीर में ब्राउन फैट का स्तर कितना है?
उन्होंने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में ब्राउन फैट (Brown Fat) का पता लगाने के लिए कुछ खास टेस्ट उपलब्ध हैं, लेकिन ये सामान्य ब्लड टेस्ट की तरह आसान नहीं होते। ब्राउन फैट की जांच के मुख्य तरीके:
वजन घटाने के लिए 'कोल्ड थेरेपी' (ठंडे पानी से नहाना) कितनी सुरक्षित है, और इसे कितनी देर तक करना चाहिए?
उन्होंने बताया कि वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए 'कोल्ड थेरेपी' आजकल काफी चर्चा में है, लेकिन इसे अपनाने से पहले इसकी सुरक्षा और सही तरीके को समझना बेहद जरूरी है । कोल्ड थेरेपी (जैसे ठंडे पानी से नहाना या आइस बाथ) स्वस्थ लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। ठंडे पानी के संपर्क में आते ही शरीर में 'कोल्ड शॉक रिस्पांस' होता है, जिससे हृदय गति और ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकते हैं। इसलिए, यदि किसी को हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर या सांस संबंधी समस्या है, तो उन्हें बिना डॉक्टरी सलाह के इसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
कितनी देर करना चाहिए?
क्या बहुत ज्यादा वाइट फैट होने पर उसे वापस ब्राउन फैट में बदलना संभव है, या इसके लिए कोई खास तरह की एक्सरसाइज ज्यादा असरदार होती है?
उन्होंने बताया कि यह वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह संभव है और इस प्रक्रिया को "फैट ब्राउनिंग"(Fat Browning) कहा जाता है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, हम सफेद चर्बी (White Fat) को सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन उसे एक मध्यवर्ती अवस्था जिसे 'बेज फैट' (Beige Fat) कहते हैं, उसमें बदल सकते हैं। बेज फैट दिखने में सफेद फैट जैसा होता है लेकिन काम बिल्कुल ब्राउन फैट की तरह (कैलोरी जलाना) करता है।
रिसर्च के मुताबिक, HIIT (High-Intensity Interval Training) और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Weight Lifting) इसके लिए सबसे प्रभावी हैं।
क्या डाइट में मिर्च या ग्रीन टी शामिल करने से वाकई ब्राउन फैट एक्टिव होता है, या इसका असर बहुत मामूली होता है?
उन्होंने बताया कि डाइट में मिर्च और ग्रीन टी का प्रभाव वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है, लेकिन यह कोई जादुई समाधान नहीं है।मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन (Capsaicin) यौगिक शरीर के तापमान को बढ़ाता है, जिससे ब्राउन फैट सक्रिय होकर कैलोरी जलाना शुरू कर देता है। वहीं, ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिंस (EGCG) मेटाबॉलिज्म को गति देते हैं। हालांकि, शोध बताते हैं कि इनका असर मामूली (लगभग 50-100 एक्स्ट्रा कैलोरी प्रति दिन) होता है। ये चीजें ब्राउन फैट के लिए 'फ्यूल' या 'ट्रिगर' का काम तो करती हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए केवल इनके भरोसे रहना काफी नहीं है। इन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली और व्यायाम के सहायक (Supplement) के रूप में देखा जाना चाहिए।
क्या भविष्य में ऐसी कोई दवा या सप्लीमेंट आने की संभावना है जो सुरक्षित रूप से शरीर में ब्राउन फैट को बढ़ा सके?
हां, चिकित्सा विज्ञान इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। वर्तमान में वैज्ञानिक ऐसी दवाओं (Pharmacological agents) पर शोध कर रहे हैं जो शरीर के 'थर्मोजेनिक पाथवे' (Thermogenic Pathway) को सक्रिय कर सकें। इनमें 'मिराबिग्रोन' जैसी दवाओं और कुछ ऐसे मॉलिक्यूल्स पर रिसर्च चल रही है जो वाइट फैट को सीधे ब्राउन फैट में बदलने (Browning) का संकेत देते हैं। हालांकि, इनके साइड इफेक्ट्स, जैसे हृदय गति और ब्लड प्रेशर का बढ़ना चुनौती है। अभी ऐसी कोई भी दवा 'ओवर-द-काउंटर' सप्लीमेंट के रूप में सुरक्षित घोषित नहीं हुई है। भविष्य में जीन थेरेपी या स्मार्ट ड्रग्स के जरिए यह संभव हो सकता है, लेकिन फिलहाल प्राकृतिक तरीके ही सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।
डायबिटीज या हार्ट के मरीजों के लिए ब्राउन फैट को एक्टिव करने की कोशिश करना कितना सुरक्षित है?
उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए ब्राउन फैट को एक्टिव करना फायदेमंद तो है, लेकिन सावधानी अनिवार्य है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह अच्छा है क्योंकि ब्राउन फैट ग्लूकोज को जलाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल सुधर सकता है। हालांकि, हार्ट पेशेंट्स के लिए 'कोल्ड थेरेपी' (ठंडा पानी) खतरनाक हो सकती है, क्योंकि अचानक ठंड से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और दिल पर दबाव बढ़ जाता है। इन मरीजों के लिए कोल्ड थेरेपी के बजाय हल्की एक्सरसाइज और सही डाइट अधिक सुरक्षित तरीके हैं। किसी भी नए प्रयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि हार्ट रेट या शुगर लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव न आए।
क्या उम्र बढ़ने के साथ ब्राउन फैट अपने आप कम होने लगता है? इसे उम्र भर बनाए रखने के लिए क्या करें?
हां, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में ब्राउन फैट प्राकृतिक रूप से कम होने लगता है और इसकी सक्रियता भी घटती है। इसे उम्र भर बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम (विशेषकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) करें, ठंडे वातावरण के संपर्क में रहें और पर्याप्त नींद लें। यह जीवनशैली मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखती है। शरीर के लिए वाइट फैट भी जरूरी है और ब्राउन फैट भी। समस्या तब होती है जब संतुलन बिगड़ जाता है। आज की गतिहीन जीवनशैली (Sedentary Lifestyle) के कारण हमारे शरीर में वाइट फैट जमा हो रहा है और ब्राउन फैट निष्क्रिय होता जा रहा है।