MP News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है, लेकिन वो हमारे बीच नहीं हैं। सोशल मीडिया पर राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। आप भी जानें कौन हैं ये और जिनके एमपी आते ही गिर गई थी कांग्रेस की सरकार
MP news: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज बर्थ डे है। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन 2004 से 2014 तक पीएम रहे मनमोहन सिंह को देश के लिए उनके योगदान और उनके विनम्र स्वभाव को लोग आज भी याद करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके जन्मदिन पर आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की है। वैसे तो एमपी से मनमोहन सिंह का खास नाता नहीं रहा। लेकिन कुछ यादें ऐसी हैं, जो मध्यप्रदेश से उनके कनेक्शन को खास बना देती हैं।
17 नवंबर 2013… जब पूर्व पीएम पहली बार मध्यप्रदेश आए थे। वे जबलपुर के दौरे पर थे। तब उन्होंने, मध्य प्रदेश के तत्कालीन विधानसभा चुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। उस दौरान उनके साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी नजर आए थे। इस सभा के 6 महीने बाद ही यूपीए की सरकार चली गई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए।
मनमोहन सिंह वर्ष 2019 में एक बार फिर एमपी के दौरे पर आए। ये मध्यप्रदेश में उनका दूसरा दौरा था। 17 दिसंबर 2019 को जबमध्यप्रदेशकी तत्कालीन कांग्रेस सरकार को एक साल पूरा हो गया। तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सीएम कमलनाथ के साथ मीडिया से संयुक्त रूप से चर्चा की थी। तब कमलनाथ सरकार ने अपना 'विजन डॉक्यूमेंट' लांच किया था। उस समय देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही थीं। कुछ ही महीने बाद चुनाव होने थे। तब मनमोहन सिंह ने भाजपानीत केन्द्र सरकार के राज में देश की आर्थिक स्थिति को लेकर बेहद चिंता जताई थी।
एक समय ऐसा भी आया जब… मनमोहन सरकार(Manmohan singh) की तुलना रोबोट से की थी। वहीं 10 साल तक केंद्र में यूपीए सरकार का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि, हमारी सरकार की कोशिश यह थी कि सबको साथ लेकर चला जाए। हम सबको साथ लेकर चले। यही कारण रहा कि सरकार और पार्टी के बीच किसी तरह का कोई अंतर कभी नहीं रहा।
21 नवंबर 2018… जब मनमोहन सिंह (Manmohan singh) तीसरी बार एमपी विजिट पर थे। यहां वे इंदौर में थे। मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हो रहा था। उस समय शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी। तब उन्होंने केंद्र की एनडीए-1 और मप्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि, नोटबंदी लूट का हिस्सा थी।