IPL 2026 Retentions: IPL 2026 ठीक पहले शनिवार को जब सभी 10 फ्रेंचाइजों ने अपनी रिटेन और रिलीज टीम जारी की, तो चर्चा का बाजार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के नामों पर गर्म रहा। पिछले सीजन मेंं रिकॉर्ड 15 खिलाड़ियों की मौजूदगी और नौ पर बोली के बाद इस साल टीम बड़ी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ती नजर आईं, बड़ा फैसला हुआ और चार बड़े नाम बाहर। जबकि पांच नाम ऐसे दिखे जिन पर भरोसे की गहराई नजर आई। एमपी के खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों की रणनीति एक दम स्पष्ट नजर आई। महंगे नामों से दूरी और उभरते चेहरों पर भरोसा… आखिर क्या रही कमियां और फ्रेंचाइजियों को क्या दिखीं भरोसे वाले नामों की खूबियां…
ये है रिलीज किए खिलाड़ियों की सूची
- वेंकटेश अय्यर (ऑलराउंडर): रिटेंशन लिस्ट में सबसे बड़ा नाम वेंकटेश अय्यर का रहा। पिछले ऑक्शन में केकेआर (KKR) ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा था। वेंकी अय्यर (Venkatesh Iyer) इस ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ी थे। हालांकि, अब उन्हें केकेआर ने रिलीज कर दिया है।
(फोटो- Venkatesh Iyer सोशल मीडिया)
- कुमार कार्तिकेय (स्पिन गेंदबाज): राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 30 लाख में इन्हें खरीदा था। अब राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया है। उन्होंने 2025 के संस्करण में 4 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 विकेट्स लिए थे।
(फोटो- Kumar Kartikeya सोशल मीडिया)
- कुलदीप सेन (फास्ट बॉलर): पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन्हें 75 लाख में खरीदा था। अब पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया है। उन्होंने 2025 के संस्करण में 3 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 विकेट्स लिए थे।
(फोटो- Kuldeep Sen सोशल मीडिया)
- कुलवंत खेजरोलिया (फास्ट बॉलर): गुजरात टाइटंस (GT) ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था। अब पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया है। उन्होंने 2025 के संस्करण में 1 मैच खेला जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया थे।
(फोटो- Kulwant Khejroliya सोशल मीडिया)
रिटेन किए गए मध्य प्रदेश के खिलाड़ी
- आवेश खान (फास्ट बॉलर): लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 9.75 करोड़ में खरीदा था। आवेश ने आईपीएल 2025 में 13 मैच खेले जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए। डेथ ओवर्स में आवेश खान ने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
(फोटो- Avesh Khan सोशल मीडिया)
- मोहम्मद अरशद खान (ऑलराउंडर): गुजरात टाइटंस (GT) ने 1.30 करोड़ में खरीदा था। अरशद ने आईपीएल 2025 में 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिए। अरशद एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभरे।
(फोटो- Arshad Khan सोशल मीडिया)
- माधव तिवारी (फास्ट बॉलर): दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 40 लाख में खरीदा था। माधव ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 1 मैच खेला जिसमें उन्होंने मात्र 3 रन बनाए थे। युवा बल्लेबाज़ माधव तिवारी ने कम मौकों में स्थिरता दिखाई।
(फोटो- Madhav Tiwari सोशल मीडिया)
- अनिकेत वर्मा (बल्लेबाज): सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 30 लाख में खरीदा था। अनिकेत ने आईपीएल 2025 में 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 236 बनाए। उन्होंने 2025 के संस्करण में दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ 41 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी।
(फोटो- Aniket Verma सोशल मीडिया)
- आशुतोष शर्मा (बल्लेबाज): दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा था। आशुतोष ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 204 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट ताबड़तोड़ 160 का रहा था। आशुतोष ने दिल्ली के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी जिसके कारण उन्हें रिटेन किया गया है।
(फोटो- Ashutosh Sharma सोशल मीडिया)
रजत पाटीदार भी हुए रिटेन, RCB को दिलाई पहली ट्रॉफी
मध्य प्रदेश के इंदौर से आने वाले रजत पाटीदार 2025 में आरसीबी के कप्तान बने। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 11 करोड़ देकर टीम की जिम्मेदारी सौंपी। पाटीदार ने इस भरोसे को ऐतिहासिक उपलब्धि में बदला। साल 2025 के आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 485 रन बनाए और अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई। कोई आश्चर्य नहीं कि 2026 के लिए RCB ने उन्हें सबसे पहले रिटेन किया।
रजत साल 2021 में पहली बार आईपीएल ऑक्शन में आए थे। आरसीबी ने उन्हें महज 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। ये साल उनका खास नहीं गया था। इसी कारण साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 2022 के ऑक्शन में रजत को कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन बीच सीजन में फिर आरसीबी ने उन्हें दोबारा अपनी टीम किया था। उन्होंने फिर मुड़कर नहीं देखा और एलिमिनेटर मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने आरसीबी में अपनी जगह बना ली। इसके बाद फरवरी 2025 में उन्हें कप्तान बना गया था।
(फोटो- Rajat Patidar सोशल मीडिया)