Patrika Special News

Larry Ellison net worth: लैरी एलिसन की कुल संपत्ति बैंक ऑफ अमेरिका से भी अधिक, 95 फीसदी कर देंगे दान

Larry Ellison Donate 95% Of His Wealth: लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 2025 में बढ़कर 393 बिलियन डॉलर हो गई और वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वहीं दूसरी ओर दुनिया में अमीर और गरीब की खाई भी बढ़ती जा रही है।

3 min read
Sep 25, 2025
लैरी एलिसन ओरेकल के को-फाउंडर हैं। (Photo: IANS)

Larry Ellison World's Second Richest Person: ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की संपत्ति में इस साल अविश्वसनीय रूप से 195 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार तक उनकी कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर हो गई है और यह बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) के पूरे बाजार मूल्य 385 अरब डॉलर से भी ज़्यादा है।

ये भी पढ़ें

कौन है वह शख्स जिसके पास हो गया Elon Musk से भी ज्यादा पैसा, अमीरों की लिस्ट में कुछ समय के लिए आए सबसे ऊपर

32 साल में रखी ओरेकल की नींव, 81 में बने दूसरे सबसे अमीर

लैरी एलिसन 81 साल के हैं। उन्होंने 1977 में 32 साल की उम्र में ओरेकल की स्थापना की थी। लैरी ने 1992 में 47 साल की उम्र में अपना पहला 1 अरब डॉलर कमाया था। अब एक ही दिन में 100 अरब डॉलर कमाने के बाद आज उनकी कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर हो गई है।

जेफ बेजोस और जुकरबर्ग से भी अधिक अ​मीर हैं लैरी

Elon Musk Net Worth : वह अब मेटा के मार्क जुकरबर्ग और अमेज़न के जेफ बेजोस से भी अधिक अमीर हैं। मार्क जुकरबर्ग के पास क्रमशः 269 बिलियन डॉलर और जेफ बेजोस (Jeff Bezos Net Worth) के पास 250 बिलियन डॉलर हैं। एलिसन की संपत्ति इतनी बढ़ गई है कि अब वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (World's Second Richest Man) बन चुके हैं। उनसे आगे अब सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk Net Worth 452 Billion Dollar) हैं, जिनकी संपत्ति 452 बिलियन डॉलर के करीब है।

जेफ बेजोस (Photo: IANS)

कैसे बन लैरी एलिसन रातोंरात इतने अमीर ?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, लैरी एलिसन वैश्विक संपत्ति रैंकिंग में केवल टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से पीछे हैं। ओरेकल के शेयरों में एआई-आधारित उछाल के कारण 2025 में उनकी संपत्ति में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है।

एलन मस्क और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: IANS)

लैरी एलिसन की ओरेकल में 41 फीसदी हिस्सेदारी

एलिसन की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ओरेकल में उनकी 41% हिस्सेदारी से आता है। इस साल एआई बूम में अपनी बढ़ती भूमिका के कारण ओरेकल के शेयरों में 97% की बढ़ोतरी हुई है। एलिसन के पास टेस्ला में 20 अरब डॉलर से ज़्यादा की हिस्सेदारी है। पिछले तीन वर्षों में एलिसन की कुल संपत्ति लगभग पांच गुना बढ़ गई है।

लैरी एलिसन हैं परोपकारी व्यक्ति

विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति लैरी एलिसन परोपकारी व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी 393 बिलियन डॉलर की संपत्ति का 95% दान करने की योजना बनाई है। जो एक महत्वपूर्ण परोपकारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लैरी एलिसन बेहद परोपकारी व्यक्ति हैं। स्वास्थ्य सेवा और कैंसर अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन और स्थिरता, खाद्य असुरक्षा, एआई अनुसंधान और नवाचार को फंडिंग करते हैं।

लैरी एलिसन (Photo: IANS)

लैरी ने इस विश्वविद्यालय को दान में दिए 200 मिलियन डॉलर

लैरी एलिसन ने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय को 200 मिलियन डॉलर दिए ताकि कैंसर अनुसंधान केंद्र को अत्याधुनिक बनाया जा सके। एलिसन ने एक मेडिकल फाउंडेशन को लगभग 1 बिलियन डॉलर दान में दिया जो कभी वृद्धावस्था और रोग निवारण पर केंद्रित था।

अमीर और गरीब के बीच की बढ़ रही है खाई

एक तरफ दुनिया में कुछ लोगों की संपत्ति में लगातार और बहुत तेज गति से इजाफा हो रहा है जबकि दूसरी तरफ गरीबी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऑक्सफैम (Oxfam) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 2020-2024 के बीच 5 अरब लोग और गरीबी की दलदल में धंस गए हैं। इसी अवधि में एलन मस्क, बर्नार्ड अरनॉल्ट, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और मार्क जुकरबर्ग की संयु​क्त संपत्ति लगभग दोगुनी होकर 869 अरब डॉलर हो गई।

भारत में 1 फीसदी के पास 40% से ज्यादा संपत्ति

भारत में भी 1990 के बाद से भारत में अमीरी-गरीबी का अंतर काफी बढ़ गया है। शीर्ष 1% आबादी के पास अब देश की 40% से अधिक संपत्ति है जबकि निचले 50% लोगों के पास मात्र 3% संपत्ति है। देश के एक फीसदी अमीर लोगों की संपत्ति वर्ष 2000 के बाद से दोगुने से भी अधिक हो गई है।

Also Read
View All

अगली खबर