Jawaharlal Nehru Visit : राजस्थान के नागौर में नकास दरवाजे से गांधी चौक की तरफ बढ़ते ही रामपोल एरिया के ठठेरा मोहल्ले की गलियों में हथौड़ी की ठक-ठक कानों में पड़ने लगती है। संकरी गलियों में आगे बढ़ें तो हर दूसरे-तीसरे घर से आती यह आवाज किसी पुराने हुनर के जिंदा होने का अहसास कराती है। यह आवाज है उन कारीगरों की, जिनकी हथौड़ी की हर चोट पीतल और कांसे की बेजान धातु को खूबसूरत बर्तनों का आकार देती है।