New Elephant Corridor : मध्य प्रदेश के जंगलों में हाथी कहानियों का हिस्सा बनकर रह गए थे, लेकिन अब पूर्वी एमपी में गजराजों की चिंघाड़ फिर सुनाई देने लगी है। छत्तीसगढ़ के जंगलों से निकलकर हाथियों के झुंड शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी के वन क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। अब इनकी संख्या 100 से अधिक हो गई है। यहां के हाथियों ने कटनी, सतना, रीवा व उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर और करबी जिलों तक अपनी धाक जमा ली है।