Patrika Special News

Pet Adoption: 3 पैरों वाले कुत्ते और बिल्ली की पक्की दोस्ती, एक ही परिवार ने गोद लिया

Animal Rescue: मैरीलैंड के एक पशु अस्पताल में इलाज के दौरान तीन पैरों वाले एक कुत्ते और बिल्ली के बीच गहरी दोस्ती हो गई। अब इस बेमिसाल जोड़ी को एक ही परिवार ने गोद ले लिया है, जिससे उन्हें नई और खुशहाल ज़िंदगी मिली है।

3 min read
Apr 04, 2026
अस्पताल में साथ रहने के दौरान नजदीक आए पालतू जानवरों के बीच अनोखी दोस्ती। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट, डिजाइन पत्रिका)

Rescue Pets: प्यार सबकुछ बदल देता है । जानवरों के बीच प्रेम और दोस्ती की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन मैरीलैंड के एक पशु चिकित्सा अस्पताल से रैस्क्यू पेट्स की एक बेहद भावुक कहानी सामने आई है। यहां एक 'ब्लूबैरी' नाम की फ्रेंच बुलडॉग और 'मीडो' नाम की एक काली बिल्ली ने शारीरिक अक्षमता के बावजूद एक-दूसरे में अपना सच्चा साथी ढूंढ लिया। ब्लूबैरी सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली थी और संक्रमण के कारण उसका आगे का बायां पैर काटना पड़ा था। कुछ समय बाद, मीडो नाम की बिल्ली को भी अस्पताल लाया गया, जिसका बायां पिछला पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण काटना पड़ा। दर्द और रिकवरी के इस मुश्किल सफर में दोनों ने एक-दूसरे का भरपूर साथ दिया। तीन पैरों पर चलते हुए उन्होंने साथ खेलना और सोना शुरू कर दिया और जल्द ही वे एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़ गए।

रेचल क्लार्क और केविन त्सांग अपने नए पालतू जानवरों, ब्लूबेरी और मीडो के साथ। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट, डिजाइन पत्रिका)

जब लोगों का दिल पसीज गया

इस अनूठी दोस्ती की कहानी जब वाल्डोर्फ स्थित 'लास्ट चांस एनिमल रैस्क्यू' संगठन ने सोशल मीडिया पर शेयर की, तो लोगों का दिल पसीज गया। रैस्क्यू सेंटर ने साफ किया था कि वे इन दोनों को एक ही परिवार को सौंपना चाहते हैं ताकि इनकी दोस्ती न टूटे। इस पोस्ट पर पूरे उत्तरी अमेरिका से हजारों लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हजारों परिवारों ने इन दोनों को एक साथ गोद लेने की इच्छा जताते हुए रैस्क्यू सेंटर से संपर्क किया। लोगों की इस भारी प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक रूप से अक्षम जानवरों को भी लोग उतना ही प्यार और सम्मान देना चाहते हैं।

कपल के पास पहले से ही सीसी नाम की एक तीन पैरों वाली बिल्ली थी

हजारों आवेदनों के बीच, मैरीलैंड के फोर्ट वाशिंगटन में रहने वाले राचेल क्लार्क और उनके पार्टनर केविन त्सांग को इस जोड़ी को गोद लेने के लिए चुना गया। इस फैसले का सबसे बड़ा कारण यह था कि इस कपल के पास पहले से ही सीसी नाम की एक तीन पैरों वाली बिल्ली थी, इसलिए वे ऐसे जानवरों की देखभाल का अनुभव रखते थे। राचेल क्लार्क और केविन त्सांग ने ब्लूबैरी और मीडो को अपने घर में एक खास जगह दी है। दोनों पालतू जानवर अपने नए घर में तेजी से ढल रहे हैं। राचेल क्लार्क ने बताया कि वे दोनों एक साथ धूप सेंकते हैं, अपने खिलौने साझा करते हैं और घर में एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं।

सीसी को सीढ़ियों से गिरने से बचाने के लिए उन्होंने विशेष गेट लगाए

इस कहानी का एक महत्वपूर्ण पहलू विशेष आवश्यकता वाले (स्पेशल नीड्स) जानवरों को पालने से जुड़ी चुनौतियां और सावधानियां हैं। राचेल क्लार्क और केविन त्सांग ने सीसी और शरलॉक (उनकी चार पैरों वाली बिल्ली) की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घर में कई बदलाव किए हैं। सीसी को सीढ़ियों से गिरने से बचाने के लिए उन्होंने विशेष गेट लगाए हैं और ऊंचे स्थानों तक पहुंचने के लिए छोटे रैम्प बनाए हैं। ब्लूबैरी अभी भी अपने तीन पैरों पर चलने का अभ्यास कर रही है। टहलते समय वह कभी-कभी लड़खड़ा जाती है, लेकिन वह तुरंत संभल कर आगे बढ़ जाती है। यह कहानी सिखाती है कि थोड़ी सी अतिरिक्त देखभाल और प्रेम के साथ, अक्षम जानवर भी सामान्य और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।
(वॉशिंगटन पोस्ट का यह आलेख patrika.com पर दोनों समूहों के बीच विशेष अनुबंध के तहत पोस्ट किया गया है।)

Also Read
View All
Santosh Gupta Cycling Record India: 24 दिनों में पूरे भारत की यात्रा कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 70 किमी रोज करते हैं सफर, जानें इनकी प्रेरक कहानी

Mounjaro Bride : लहंगे की फिटिंग के लिए दांव पर जिंदगी: भारत के प्री-वेडिंग ट्रेंड और ड्रग मार्केट का सच, एक्सपर्ट से समझिए

बच्चों की आंखों में ‘सफेद चमक’ या भेंगापन कहीं कैंसर का संकेत तो नहीं? बिलासपुर में बढ़ रहा इस बीमारी का खतरा, समय पर पहचान ही बचाव…

वेट लॉस की दवाओं पर DCGI सख्त! लापरवाही भेज सकती है जेल, डॉक्टर से समझिए GLP 1 Drugs Regulation

1999 Naxal Attack Chhattisgarh: पहले धमाका, फिर फायरिंग… पुलिस के हौसले के आगे पस्त हो गए थे नक्सली , जानें 1999 की कहानी

अगली खबर