Patrika Special News

Raksha Bandhan 2025: राजस्थान का यह परिवार अमेरिका में कैसे मनाता है रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया जाता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की मीनाक्षी और उनका परिवार शिकागो में रहकर हर साल कैसे राखी का त्योहार मनाता है ? जानिए।

3 min read
Aug 08, 2025
अमेरिका में राखी का त्योहार सेलिब्रेट करता राजस्थान का परिवार (फोटो-पत्रिका)

Raksha Bandhan 2025: जयपुर। पूरे देश में रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी राखियां और तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रही हैं। पूरे देश में रक्षाबंधन के त्योहार का जश्न है। यह उत्साह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सात समंदर पार यूरोप और अमेरिका में भी है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का एक छोटा सा परिवार मौजूदा समय में अमेरिका के प्रसिद्ध शिकागो शहर में रहकर भी रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट करना नहीं भूलता। परिवार की सदस्य मीनाक्षी बताती हैं कि वह अपने पति अनुभव के साथ शिकागो में रहती हैं। उनका एक बेटा अभ्युदय है। शिकागो में इस साल 8 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2025: जयपुर के ये राखी मार्केट्स हैं सबसे फेमस, जहां मिलती हैं कस्टमाइज्ड और इको-फ्रेंडली राखियां

दोस्तों के साथ मनाते हैं रक्षाबंधन

मीनाक्षी ने बताया कि वे अपने छोटे से परिवार के साथ सात समंदर पार शिकागो में रहती हैं लेकिन भारत के सभी त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इसमें उनकी फैमिली और उनके दोस्त भी शामिल होते हैं। मीनाक्षी ने बताया कि उनका एक ही बेटा है, ऐसे में उनकी दोस्त अल्पना की बेटियां चेरी और सुहानी उनके बेटे अभ्युदय को राखी बांधने आती हैं।

अमेरिकी भी मनाते हैं होली और दिवाली

मीनाक्षी शिकागो में अध्यापिका हैं और उनके पति इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि शिकागो के अंदर हजारों की संख्या में हिंदू परिवार रहते हैं और सभी रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक धूम होली और दीपावली की होती है। इस भारतीय त्योहार में अमेरिकी नागरिक भी शामिल होते हैं। साथ ही वहां के लीडर्स भी होली और दिवाली त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

यूरोप में भी राखी का जश्न

मीनाक्षी ने बताया कि उनके भाई कुणाल और भाभी उत्तर-पश्चिमी यूरोपीय देश आयरलैंड में रहते हैं। वहां भी हिंदू समुदाय के लोग रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल, उनके भाई और भाभी इस साल यूरोप में ही हैं, वे राखी पर भारत नहीं लौट रहे हैं।

शिकागो में धूम-धाम से मनाया जाता है राखी का त्योहार

मीनाक्षी ने बताया कि इस साल वह अपने ससुराल चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू में हैं और यहीं पर रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट करेंगी। मीनाक्षी पिछले करीब 12 साल से शिकागो में रहती हैं और उनके बेटे का जन्म भी शिकागो में हुआ। उनका परिवार शिकागो में ही रहकर सभी त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है।

शिकागो में इन जगहों पर मिलती हैं राखियां

उन्होंने बताया कि शिकागो में कई इंडियन स्टोर हैं, जहां पर भारत के लोगों से जुड़े सामान आसानी से मिल जाते हैं। उन्होंने बताया कि पटेल ब्रदर्स नाम से शिकागो में कई स्टोर हैं, जहां पर आसानी से हर तरह की राखी मिल जाती है। वहीं हिंदू मंदिरों के स्टोर में भी राखी उपलब्ध रहती है।

त्योहारों के दिन मंदिरों में होती है भीड़

मीनाक्षी ने बताया कि सभी भारतीय त्योहारों और विशेष दिनों में हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में इकट्ठा होते हैं, जहां पर पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि शिकागो में कई हिंदू देवी-देवताओं की मंदिर हैं, जहां पर भारतीय मूल के लोग पूजा-पाठ और दर्शन करने पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर 95 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ महासंयोग, जानिए राखी बांधने का श्रेष्ठ समय
Also Read
View All