इस बार राखियों में भी ट्रेंड बदला है। मार्केट में इस बार परंपरागत राखियों के साथ-साथ इको-फ्रेंडली, बीज वाली राखियां और हैंडमेड राखियों की डिमांड ज्यादा है। जिसके साथ ही कस्टमाइज्ड राखियां भी खूब बिक रही हैं, जिनमें नाम, फोटो या भाइयों के लिए खास मैसेज छपवाया जा सकता है। व्यापारियों के अनुसार युथ में इस तरह की राखियों को लेकर खासा उत्साह है। बाजार में भाई-भाभी राखी सेट, किड्स स्पेशल कार्टून राखियां, और फैमिली पैक राखियों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।