दिया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने कर्तव्य, भक्ति, ज्ञान और आत्मा की अमरता जैसे शाश्वत सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। ऐसे दिव्य बालक का सान्निध्य एवं संवाद अत्यंत प्रेरणादायी रहा। धन्य हैं वे संस्कार, जहां इतनी अल्पायु में गीता का दिव्य प्रकाश प्रकट होता है।