Patrika+

वीकेंड को बनाएं मजेदार; घर पर मिलेगा कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस का डोज, जानें धमाकेदार अपकमिंग सीरीज

ऑफिस का वर्कलोड और हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद करीबियों के साथ वीकेंड का आनंद उठाना चाहते हैं, तो OTT पर नई फिल्में और सीरीज देखना शानदार विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी बेहतरीन फिल्में और सीरीज स्ट्रीम हो रही हैं।
2 min read
Aug 08, 2026
upcoming new movie and web series on ott
सांकेतिक इमेज (सोर्स-Chatgpt)

अगर आप इस वीकेंड पर आराम से बैठकर कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। OTT प्लेटफॉर्म्स की अपकमिंग वेब सीरीज रिलीज में रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते में आने वाली मजेदार वेब सीरीज कौन-कौन सी हैं?

मुसाफिर कैफे: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। यह दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना प्रमुख भूमिका में हैं। इस सीरीज की कहानी भोपाल और मसूरी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी 3 अनजान लोगों के जीवन को जोड़ती है, जिनकी जिंदगी प्यार, दिल टूटने और जीवन बदल देने वाले फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह वेब सीरीज आपका वीकेंड मेजेदार बना देगी।

आदर्श बाल विद्यालय: प्राइम वीडियो पर 'आदर्श बाल विद्यालय' एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। इसमे केके मेनन एक अनोखे प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं। यह कहानी एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की है, जो स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखता है। इस सीरीज में कॉमेडी और भावनाओं का अनूठा संगम है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

पल्लीचट्टंबी: मलयालम फिल्म 'पल्लीचट्टंबी' सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 1950 के दशक के केरल के 'विमोचन समरम' के दौर पर आधारित है। टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो आपको उस समय की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों से रूबरू कराएगी।

स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स: जियो हॉटस्टार पर 'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' एक साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है। यह 'द बिग बैंग थ्योरी' का स्पिन-ऑफ है, जिसमें स्टुअर्ट ब्लूम को एक बहु-ब्रह्मांडीय संकट से दुनिया को बचाना है। केविन सुसमन की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में हास्य और विज्ञान का अद्भुत मेल है।

72 आवर्स: नेटफ्लिक्स पर '72 आवर्स' एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें केविन हार्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी एक 40 वर्षीय एग्जीक्यूटिव की है, जो गलती से एक युवा ग्रुप के टेक्स्ट में शामिल हो जाता है और उनके साथ तीन दिन की बैचलर पार्टी में शामिल होता है। यह फिल्म हंसी और मस्ती से भरपूर है।

द डिंक: एप्पल टीवी पर 'द डिंक' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जेक जॉनसन एक असफल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका में हैं। यह फिल्म पिकलबॉल खेल पर आधारित है और इसमें बेन स्टिलर, मैरी स्टीनबर्गेन, एड हैरिस और पैटन ओसवाल्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह कहानी खेल और हास्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है।

Updated on:
08 Aug 2026 06:57 pm
Published on:
08 Aug 2026 06:57 pm