पीलीभीत

भाजपा विधायक और DM के बीच छिड़ी ‘जंग’, PC कर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने जिला अधिकारी पर संगीन आरोप जड़े हैं।

2 min read
Jan 27, 2020
भाजपा विधायक और DM के बीच छिड़ी ‘जंग’, PC कर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी विधायक और पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव के बीच शुरू हुई जुबानी जंग जारी है। विधायक और डीएम एक दूसरे पर लगातार पलटवार करते नजर आ रहे हैं। आज पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने जिला अधिकारी पर संगीन आरोप जड़े हैं।

जारी रहेगी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई
बीसलपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक रामशरण वर्मा और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के बीच खनन मामले से शुरू हुई तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विधायक ने जिलाधिकारी पर अवैध तरीके से मिट्टी और रेत खनन की परमीशन देने, उनके घर की वीडियोग्राफी कराने का आरोप लगाया था जिसके बाद विधायक ने तमाम सबूतों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क साधा। विधायक का कहना है कि मामले का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर शिकायतों के परीक्षण के लिए भेजने का आश्वासन दिया है।

भाजपा विधायक का आरोप है कि बीसलपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव राजपुर कुंडली करखेड़ा अथवा मलका में बालू खनन हुआ। माफिया का नाम प्रकाश में आया पर जिले के अधिकारियों ने कलाकारी कर माफिया को क्लीन चिट दे दी। विधायक का आरोप है कि इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र एवं डोडा के विकास कार्यों में जिला अधिकारी की ठेकेदार से निकटता भी जगजाहिर है। विधायक का आरोप है नजूल भूमि, हरित पट्टी की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जे कराए जा रहे हैं और सभी मामले में जिला अधिकारी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने आज प्रेस वार्ता की और कहा कि फांसी हो जाए तब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग जारी रखेंगे।

विधायक बोले मैं ब्लैकमेल होने वाला नहीं हूं
भाजपा विधायक रामशरण वर्मा ने प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि जिला अधिकारी उन पर कार्रवाई का दबाव बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं पर वे नहीं जानते कि वह ब्लैकमेल होने वाले नहीं है, विधायक का कहना है कि अगर उनके पिताजी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होंगे तो वे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की आवाज उठाएंगे।

Updated on:
27 Jan 2020 04:42 pm
Published on:
27 Jan 2020 04:37 pm
Also Read
View All