एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश मथुरा छोड़कर कहीं भाग रहे हैं। इस बीच राया पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के पास बदमाशों की घेराबंदी कर दी। तभी बाइक सवार तीनों बदमाश अमित, छोटू और दीपक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में अमित निवासी अवरैनी बलदेव के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसके दोनों साथी छोटू और दीपक वहां से फरार हो गए।