मथुरा। वृन्दावन में उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाली इलाके के जगदीश धाम में एक दंपति ने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में दंपति को देख होटल स्टाफ के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली महिला व बाथरूम में अचेतावस्था में मिले पुरुष को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, पुरुष का इलाज चल रहा है।