पीलीभीत

अनुच्छेद 370 हटने पर भाजपा विधायक बोले- विभिन्न संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो होता है शारीरिक और मानसिक विकास

अनुच्छेद 370 हटने के फायदे गिनाते-गिनाते बोले भाजपा विधायक- भिन्न-भिन्न समुदाय, संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 3:27 PM IST
BJP MLA
अनुच्छेद 370 हटने पर भाजपा विधायक बोले- विभिन्न संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो होता है शारीरिक और मानसिक विकास

पीलीभीत। जम्मू कश्मीर Jammu and Kashmir से अनुच्छेद 370 Article 370 हटाए जाने के बाद देश भर में खुशी है। खुशी इस बात की है अब तक जम्मू कश्मीर के लोगों को उनके हक से वंचित किया जा रहा था वह अब मिलेगा। वहां के लोग भी विकास की मुख्य धारा में जुड़ पाएंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी BJP के विधायक राम सरन वर्मा भी सरकार के इस फैसले से खुश हैं लेकिन इस फैसले के पक्ष में उनका तर्क औरों से हट कर है। विधायक राम सरन वर्मा अनुच्छेद 370 पर बोलते-बोलते कुछ ऐसा बोल गए जो शायद अनुचित है।

अनुच्छेद 370 पर बोलते-बोलते विधायक जी इस मामले का एक ‘सकारात्मक’ पहलू’ बताते हैं। वह कहते हैं कि ‘जब भिन्न-भिन्न समुदाय, संप्रदाय के लोग शादी करते हैं तो उनकी सोच डवलप होगी, उनका शरीर डवलप होगा। उनका मस्तिष्क डवलप होगा। शारीरिक और मानसिक विकास होता है।‘ विधायक जी कहते हैं कि अंतर्जातीय विवाह होने से औऱ स्नेह बढ़ता है।

वहीं विधायक ने धारा 35A और 370 को कश्मीर और शेष भारत के बेच खाई बताया और कहा कि धारा 35ए और 370 समाप्त होने के बाद अब एकता और अखंडता बढ़ेगी। अब भारत के शेष हिस्से के निवासी जम्मू कश्मीर में रह सकेंगे और जम्मू कश्मीर के लोग पूरे भारत में, जिससे लोगों के बीच तालमेल बनेगा।

Published on: